Sunday, November 16, 2025
MGU Meghalaya
Homeभारतआज के दिन भारत में बनाई थी आजाद हिंद फौज ने सरकार,...

आज के दिन भारत में बनाई थी आजाद हिंद फौज ने सरकार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे संस्थापक

21 अक्टूबर का आज का दिन, देश के इतिहास में बेहद खास है। बता दें कि आज के ही दिन वर्ष 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की सरकार का गठन किया था, जिसको आजाद हिंद फौज सरकार के नाम से जाना जाता है। जापान, जर्मनी फिलीपींस समेत 9 अन्य देशों से मान्यता प्राप्त इस सरकार के पास अपनी फौज थी। इस सरकार के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के तमाम पद सुभाष चंद्र बोस के ही पास थे।

बोस ने दिया था दिल्ली चलो का नारा

जापान में रहने वाले रास बिहारी बोस ने इस सरकार की अगुवाई की थी। बता दें कि जुलाई 1943 में सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से जापान के नियंत्रण वाले सिंगापुर गए थे, जहां उन्होंने दिल्ली चलो का नारा दिया था और अप्रैल 1994 तक आजाद हिंद बैंक की स्थापना हो गई थी। सरकार के गठन में महिलाओं ने अपने गहने तक दान कर दिए थे। इसके अलावा फौज को आधुनिक युद्ध के लिए तैयार करने में जापान ने बहुत सहायता की थी और उन्होंने ही अंडमान और निकोबार द्वीप आजाद सरकार को सौंपे थे। हालाँकि बाद में सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान का नाम बदलकर शहीद द्वीप और निकोबार का स्वराज द्वीप रख दिया था। नेताजी ने सरकार की स्थापना के साथ ही ब्रिटिशर्स को ये बता दिया था, कि भारतवासी अपनी सरकार खुद चलाने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं।

- Advertisment -
Most Popular