जन्मदिन के मौके पर Ram Charan ने फैंस को दिया खास तोहफा, आरसी 15 के टाइटल का किया खुलासा

0
413
Ram Charan Announces Title Of His Film RC15

Ram Charan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रामचरण (Ram Charan) आज यानी 27 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों से लेकर उनके फैंस तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं बीते दिन एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म आरसी 15 के सेट पर अपना प्री बर्थडे बैश मनाया, जिसमें उनकी फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद थी। वहीं अब अपने जन्मदिन के मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल, रामचरण ने अपनी फिल्म ‘आरसी 15’ का ओरिजिनल टाइटल रिवील कर दिया है।

‘आरसी 15’ का टाइटल हुआ रिवील

आपको बता दें कि रामचरण साउथ फिल्मों के मेगास्टार कहे जाने वाले एक्टर चिरंजीवी के बेटे हैं। बीते लंबे समय से एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे, जिसका टेम्पररी टाइटल ‘आरसी 15’ रखा गया था। हालांकि आज अपने जन्मदिन के मौके पर रामचरण ने अपनी इस फिल्म के ओरिजिनल टाइटल का खुलासा कर दिया है। दरअसल, उनकी इस फिल्म का असली नाम होगा ‘गेम चेंजर’ (Game Changer)। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करके दी है। ट्वीट करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ‘यह गेम चेंजर हैं!!!!’ इसी के साथ एक्टर ने फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो का लिंक भी शेयर किया है।

कियारा संग रामचरण की दूसरी फिल्म है ‘गेम चेंजर’

गौरतलब है कि ‘गेम चेंजर’ में रामचरण के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। कियारा और रामचरण के लिए ये दूसरी फिल्म है, जिसमें दोनों स्क्रीन शेयर करते दिखाई देने वाले हैं। इससे पहले दोनों को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘विनय विद्या राम’ में नजर आए थे। वहीं अगर बात करें ‘गेम चेंजर’ की तो एस शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित ये फिल्म एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है, जो इस साल के अंत या फिर अगले साल के शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।