Home धर्म Holi 2023 : होली के दिन भगवान को चढ़ाएं ये रंग, जीवन...

Holi 2023 : होली के दिन भगवान को चढ़ाएं ये रंग, जीवन में मिलेगी अपार सफलता

0
451
Holi 2023

Holi 2023 : हिन्दू में हर एक पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी में से एक है खुशियों का त्योहार होली। इस बार होली का पर्व 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। होली को बुराई पर अच्छी की जीत का पर्व माना जाता हैं। हालांकि इस दिन रंगों से होली खेलने के अलावा कुछ विशेष उपाय भी किए जाते है जिससे घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताएंगे कि होली (Holi 2023) के दिन किस देवी-देवता को कौन सा रंग या वस्तु चढ़ाना अति शुभ होता है।

जानिए होली के दिन किस देवता को कौन सा रंग लगाएं

Image resized9 3

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार होली (Holi 2023) के दिन हनुमान जी को लाल रंग या सिंदूरी जरूर अर्पित करें। इससे पारिवारिक तनाव खत्म होता है और परिजनों में आपसी प्रेम बढ़ता है। साथ ही बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं।
  • होली (Holi 2023) के पावन दिन राधा-कृष्ण की मूर्ति को घर के मुख्य द्वार पर विराजमान करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। देवी-देवता की पूजा में पिचकारी और गुलाबी रंग का इस्तेमाल जरूर करें। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच मिठास बढ़ेगी और तनाव का माहौल खत्म होगा।
  • इसके अलावा होली (Holi 2023) के दिन माता दुर्गा को लाल रंग की चुनरी या साड़ी चढ़ाना बहुत ज्यादा शुभ होता हैं। माँ दुर्गा को लाल रंग की वास्तु चढ़ाने से उनका विशेष आशीर्वाद मिलता है। साथ ही परिवार में चल रही सभी परेशानियां भी खत्म होती है। होली के दिन जरूरतमंदों को कपड़े दान करना भी शुभ होता हैं।
  • होली (Holi 2023) वाले दिन भगवान शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए। शिव जी का आर्शीवाद पाने के लिए उन्हें भस्म या होलिका दहन की राख अर्पित करें। इससे घर-परिवार में खुशियां आएगी।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।