Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
Homeधर्मPuja Path Tips: देवी-देवताओं के अनुसार अर्पित करें फूल, जानिए कैसे करें...

Puja Path Tips: देवी-देवताओं के अनुसार अर्पित करें फूल, जानिए कैसे करें रंगों का चयन?

Offering flowers to God rules: सनातन धर्म में प्रत्येक देवी-देवता को प्रसन्न करने के लिए अनगिनत उपायों के बारे में बताया गया है। भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आदि का आगमन होता है। इसके अलावा देवी-देवताओं की पूजा में विभिन्न सामग्रियों का भी इस्तेमाल किया जाता हैं, जिन सभी का अपना अलग विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजा व किसी भी मांगलिक कार्य में भगवान को फूल जरूर अर्पित किए जाते हैं। हालांकि सभी देवी-देवताओं को विभिन्न रंग के पुष्प चढ़ाएं जाते है, जो उनको अति प्रिय होते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताएंगे कि कौन से देवी-देवताओं (Offering flowers to God rules) को कौन से पुष्प अति प्रिय है और उन्हें किस रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। 

पूजा-पाठ में शामिल करें इन फूलों को

Image resized3 6

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को धरती पर पालनहार माना जाता हैं। उनकी पूजा में अशोक, जूही, चंपा, वैजयंती या केतकी के फूल (Offering flowers to God rules) अर्पित करना शुभ होता है। इससे उनका आशीर्वाद मिलता है, जिससे मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

पृथ्वी पर माता दुर्गा (Mata Durga) को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार माना जाता है कि ब्रह्मांड की सभी शक्तियां मां दुर्गा की वजह से ही है। इसलिए माता की पूजा करते समय विशेष सावधानी बरती जाती है। मां दुर्गा को गुड़हल व लाल गुलाब का पुष्प (Offering flowers to God rules) अर्पित करने से वह बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाती है। इसके अलावा माता को चंपा, अपराजिता का फूल, कुंद के फूल या सफेद कमल अर्पित करना भी शुभ होता हैं।

हिन्दू धर्म में भगवान शिव (Lord Shiva) का विशेष महत्व हैं। भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से वह अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। शिव जी की पूजा में धतूरे का फूल, सफेद पुष्प, हरसिंगार और नाग केसर (Offering flowers to God rules) अर्पित करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन फूलों को महादेव को अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी वैवाहिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisment -
Most Popular