हरियाणा: खाना पकाते समय सिलेंडर फटने से 6 की मौत, हादसे में 4 बच्चे शामिल

0
285
Panipat Gas Cylinder Blast
Panipat Gas Cylinder Blast

हरियाणा के पानीपत जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, यहां खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मचा गया। हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच पड़ताल को शुरू कर दिया।

Panipat Gas Cylinder Blast
Panipat Gas Cylinder Blast

यह दिल दहला देने वाली घटना हरियाणा के पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र की है। यहां खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिलेंडर ब्लास्ट के समय किचन में खाना पकाया जा रहा था कि तभी अचानक से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिसमें परिवार के सभी लोगों की मौत हो गई। मृतक घर में किराए पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह जैसे ही परिवार ने चाय बनाने के लिए गैस चलाई तो धमाके की वजह से एक दम से आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया की परिवार की दरवाजे की कुंडी खोलने तक का समय भी नहीं मिला और पूरा परिवार आग की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से परिवार के 6सदस्यों की मौत हो गई। ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मृतकों में पति पत्नी और 4 बच्चे शामिल है।

Panipat Gas Cylinder Blast
Panipat Gas Cylinder Blast

पुलिस के मुताबिक, हादसा गैस लीकेज होने की वजह से हुआ है। परिवार यहां किराए के मकान में रहता था। घर के अंदर पति-पत्नी और 4 बच्चे सो रहे थे। जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस द्वारा हादसे की हर एंगल से जांच की जा रही है। हादसे के बाद पुलिस द्वारा मकान के साथ लगते एरिया को सील कर दिया गया है।

Panipat Gas Cylinder Blast
Panipat Gas Cylinder Blast