Nora Fatehi: इस फुटबॉल प्लेयर संग डांस करना चाहती हैं नोरा, किया खुलासा

0
328
Nora Fatehi
Nora Fatehi

Nora Fatehi: नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में डांसिंग क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस फीफा वर्ल्ड कप कतर में शामिल हुई थी, जहां उन्होंने लाइव परफॉर्म किया था। अब एक्ट्रेस ने अपने परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए एक एक बड़ा खुलासा किया है।

r44 1

एक्ट्रेस ने कही ये बात

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा, ‘मुझे 2 सप्ताह तक तैयारियां करनी पड़ी और रिहर्सल के बाद भी समय निकालकर अभ्यास कर रही थी। मेरे साथ 20 डांसर भी आए थे, वे भी मेरे साथ अभ्यास कर रहे थे, यहां पर मुझे बहुत अच्छा लगा।’ इसके अलावा जब एक्ट्रेस ने अपने फेवरेट फुटबॉल प्लेयर संग डांस करने की इच्छा भी जाहिर की।

r45

नोरा करना चाहती हैं रोनाल्डो संग डांस

इंटरव्यू के दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो किस फुटबॉल प्लेयर संग डांस करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, ‘मैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ डांस करना चाहूंगी। जब मैं उन्हें खेलते हुए देखती हूं तो मैं उनका फूटवर्क देखकर चौंक जाती हूं। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। वे बहुत अच्छे डांसर हो सकते हैं। मुझे लगता है उन्होंने कुछ डांस अफ्रो से सीखा हैं। इसके लिए बहुत तेजी से फूटवर्क करना होता है और वह ऐसा कर पाते हैं।’

r46

इस टीम को सपोर्ट कर रही हैं नोरा

एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि वो इस बार किस फुटबॉल टीम को सपोर्ट कर रही हैं, तो इसका जवाब देते हुए नोरा ने कहा कि, ‘मेरा जन्म कनाडा में हुआ है लेकिन मैं मोरक्को को सपोर्ट कर रही हूं क्योंकि मैं मोरक्कन हूं। मेरा दिल मोरक्को में बसता है। हमारी टीम अच्छा खेलती है। मुझे लगता है, वह फाइनल तक पहुंच जाएगी।’