Nora Fatehi: नोरा ने बिखेरा फीफा फैन फेस्टिवल में अपने डांस का जादू, तिरंगा लहराकर किया देश का सम्मान

0
391
Nora Fatehi
Nora Fatehi

Nora Fatehi In FIFA: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी एक्टिंग के साथ बहतरीन डांस के लिए भी जानी जाती हैं। फैंस ने उन्हें डांसिंग क्वीन का नाम दे रखा है। एक्ट्रेस अपने डांस और अदाओं से लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस के डांस के साथ-साथ उनकी देशभक्ति भी देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस ने हाल ही में फीफा फैन फेस्टिवल में परफॉर्म किया था। इस दौरान उन्होंने तिरंगा भी लहराया, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Capturejdfjhfg

एक्ट्रेस ने देशभक्ति का दिया नजराना

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही कतर फीफा फैन फेस्टिवल में पहुंची थी, जहां उन्होंने लाइव परफॉर्में देकर एक बार फिर अपने फैंस को दीवाना बना दिया। फैंस हमेशा की तरह उनके डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान के कई वीडियोज और फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं। शेयर किए गए वीडियो में से एक में एक्ट्रेस अपने फैंस से तिरंगा झंडा मांगते नजर आ रही हैं, जिसके बाद वह राष्ट्रध्वज लहराती दिखाई देती हैं। एक्ट्रेस के इस देशप्रेम को देखकर फैंस उन पर गर्व कर रहे हैं।

fbgdfr

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और एक्ट्रेस के फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वीडियो में नोरा ‘ओ साकी साकी’ और ‘नाच मेरी रानी’ सहित अपने कई हिट गानों पर जमकर ठुमके लगाती और फिर तिरंगा फहराकर जय हिंद के नारे लगाती नजर आ रही हैं। जैसे ही नोरा तिरंगा लहराती हैं, फैंस के जोर से चिल्लाने की आवाजें भी आती है, जिसे देखकर पता लग रहा है कि फैंस उनके इस देशभक्ति का सम्मान कर रहे हैं।

fdhdftr

इस शो में आईं थी नजर

एक्ट्रेस को हाल ही में टीवी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में बॉलीवुड के फेमस निर्देशक करण जौहर और धक-धक गर्ल माधुरी दिक्षीत संग शो को जज करते देखा गया था। इसके अलावा हाल ही में आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ के एक गाने ‘जेडा नशा’ में भी नोरा अपने डांस का जलवा दिखाती नजर आई थीं।