Nora Fatehi: फेमिनिज्म पर नोरा फतेही ने दिया बड़ा बायन, बोलीं- मर्द और औरत में कभी बराबरी नहीं हो सकती!

0
745
Nora Fatehi

Nora Fatehi: बॉलीवुड इंडस्ट्री की डांसिंग गर्ल नोरा फतेही आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। नोरा ने अपने करियर की शुरूआत एक डांसर के रूप में की थी। बाद में उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया।

वहीं आज वो बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम बन गई हैं। साथी ही उन्होंने ने एक्टिंग की दुनिया में भी अपना कदम रखा हैं। वहीं हाल ही में नोरा ने एक बातीचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी के अलावा फेमिनिज्म पर अपने विचार रखती नजर आईं।

gbbeberr

नोरा ने फेमिनिज्म को लेकर कही बड़ी बात

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नोरा फेमिनिज्म पर बात करते हुए नजर आई। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे किसी की जरूरत नहीं है। मैं अपने आप में पूर्ण हूं। मैं फेमिनिज्म के इस विचार को नहीं मानती हूं। मुझे ये बकवास लगता है। वास्तव में मुझे लगता है कि फेमिनिज्म हमारे समाज को खराब कर रहा है।

ये आइडिया कि मुझे आजाद रहना है, बच्चे नहीं पैदा करना है और शादी नहीं करनी है मैं इन बातों में विश्वास नहीं करती हूं।’ नोरा ने आगे बताया,  ‘मैं मानती हूं कि महिलाओं को काम करना चाहिए। उन्हें भी आर्थिक रूप से आजाद होना चाहिए, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वे पालन-पोषण करने वाले अपने गुणों को भूल जाएं। वैसे ही पुरुषों को भी याद रखना चाहिए कि उन्हें पैसे कमाना है और घर चलाना है। दोनों को एक-दूसरे की जरुरत है। मैं इस बात में विश्वास नहीं करती हूं कि कोई किसी से कम है।’

gdbbdbf

नोरा को करना पड़ रहा है ट्रोलिंग का सामना

गौरतलब है कि नोरा फतेही इस बात पर जोर देकर कहती हैं कि न तो महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना चाहिए और न ही पुरुषों को। नोरा कहती हैं, ‘जैसे एक औरत मां होती है, पत्नी होती है वैसे ही पुरुष पिता, पति और भाई होता है।

परिवार को चलाने की जिम्मेदारी उसकी होती है।’ फेमिनिज्म पर नोरा के विचारों को जानकर कुछ इंटरनेट यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘संदीप रेड्डी वांगा को अपनी अभिनेत्री मिल गई है। वे अपनी फिल्मों में महिलाओं को कुछ-कुछ ऐसे ही दिखाते हैं जैसे नोरा यहां बोल रही हैं।’