Nora Fatehi Dance Video: नोरा फतेही ने दुबई में मनाया अपना 31वां बर्थडे, फोटोज हुई वायरल

0
379
Nora Fatehi Dance Video

Nora Fatehi Dance Video: बॉलीवुड की डांसिंग गर्ल नोरा फतेही ने अपना 31 जन्मदिन बेहद धमाकेदार अंदाज में मनाया। उन्होंने दुबई के यॉट पर अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान की वीडियोज को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए हैं, जिन्हें फैंस का खूज प्यार रहा है। यूजर्स ने नोरा को बर्थडे की ढेर सारी बधाइयां भी दीं। साथ ही, उन्हें हमेशा इसी तरह खुश रहने के लिए कहा।

मल्टी-कलर की ड्रेस में नजर आई नोरा

वीडियो में नोरा मल्टी-कलर का फ्लोरल टॉप और मैचिंग स्कर्ट में नजर आ रही है, जिसमें वह हमेशा की तरह सिजलिंग लग रही है, वहीं, वीडियो में उन्हें अरेबिक गाने पर झूमते हुए भी देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं लोगों का ध्यान खींचना चाहती थी, लेकिन ध्यान ने मुझे खींच लिया। #बर्थडेबिहेवियर’

फैंस ने लुटाया नोरा पर प्यार

नोरा ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया साझा किया है, जिसपर अब फैंस अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही कमेंट्स किए जा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘लव इट।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘आपको एंजॉय करते देखना अच्छा लगता है।‘ ज्यादातर फैंस वीडियो पर फायर और रेड हार्ट के इमोजी देते नजर आ रहे है।

 

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि इंटरनेशनल रैपर निकी मिनाज के साथ जुगलबंदी को लेकर नोरा फतेही हाल ही में काफी चर्चा में छाई रहीं। उन्होंने निकी के गाने डर्टी लिटिल सीक्रेट में जैक नाइट के साथ काम किया। वहीं, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर नोरा ने बताया कि वह उनका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, जो उन्होंने इस साल किए हैं। लोग मुझे जल्द ही कमर्शियल फीचर फिल्म में लीड रोल करते हुए देखेंगे। उन्होंने बताया कि इस साल मैं उन लोगों के साथ काम करूंगी, जिनके साथ मैं हमेशा से बड़े प्रोजेक्ट्स करना चाहती थी।