Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मHolika Dahan 2023 : होलिका दहन आज, इतने घंटे का है पूजा...

Holika Dahan 2023 : होलिका दहन आज, इतने घंटे का है पूजा का शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2023: देशभर में होली का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता हैं। इस दिन लोग आपसी बैर भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते है। होली से एक दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन आज यानि 07 मार्च 2023 को किया जाएगा और अगले दिन यानि 08 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता हैं। इस दिन लोग होलिका की आग में अपनी सभी बुरी आदतों को त्याग देते हैं और जीवन में सुख-शांति के लिए प्राथना करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में होलिका दहन (Holika Dahan 2023) की पूजा सामग्री, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि के बारे में बारें में बताएंगे।

होलिका दहन की पूजा सामग्री

Image resized1 5

होलिका दहन (Holika Dahan 2023) की पूजा का शुभ मुहूर्त आज यानि 07 की शाम 06 बजकर 24 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 51 मिनट तक है। इस बीच होलिका दहन करना बहुत ज्यादा शुभ होगा। होलिका दहन के लिए वसंत पंचमी के दिन से ही सूखी लकड़ियां, सूखी घास और उप्पलें आदि इकट्ठा करने शुरू किए जाते है। जबकि होलिका दहन की पूजा में नारियल, गुलाल-अबीर, हल्दी, रोली, फूल-माला, अक्षत्, लोटा या कलश में जल, जौ, बताशा, मूंग, गुड़, कपूर, धूप, गेहूं की बालियां और मिठाईयों आदि को शामिल किया जाता हैं।

होलिका दहन की पूजा-विधि

Image resized3 5

  • होलिका दहन (Holika Dahan 2023) के समय लाल, गुलाबी या पीले रंग पहनना शुभ होता हैं। इसके अलावा इस दिन गलती से भी काले या सफेद रंग के कपड़े नहीं पहने।
  • होलिका पूजा से पहले उत्तर या पूर्व की ओर मुख करके खड़े हो जाएं। इसके बाद भगवान गणेश की पूजा करें और फिर बाद में होलिका की। होलिका की पूजा करते समय होलिकायै नम: मंत्र का उच्चारण करें।
  • होलिका (Holika Dahan 2023) की पूजा करने के बाद प्रह्लाद और भगवान नरसिंह की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। पूजा के दौरान ओम प्रह्लादाय नम: और ओम नृसिंहाय नम: मंत्र का जप जरूर करें।
  • होलिका (Holika Dahan 2023) की कम से कम सात बार परिक्रमा करें। साथ ही कच्चा सूत उस पर लपेटे और पूजा सामग्री अर्पित करें। उसके बाद कपूर या दीपक से होलिका में आग लगाएं और अग्नि में अनाज और जौ आदि चढ़ाएं।
  • होलिका की आग में गेहूं की बालियां सेंककर खाएं। लोक मान्यता के अनुसार इसे खाने से सेहत अच्छी रहती है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular