Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मNirjala Ekadshi 2023 : 31 मई को रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत,...

Nirjala Ekadshi 2023 : 31 मई को रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत, इन चीजों का करें दान

Nirjala Ekadshi 2023 : हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। हर वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी को ये व्रत रखा जाता हैं, जो इस बार 31 मई 2023 को पड़ रहा है। प्रचलित मान्यता के अनुसार, प्रत्येक एकादशी के दिन विष्णु जी के निरंतर व्रत रखने के साथ-साथ उनकी पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न होते है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है।

यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadshi 2023 : निर्जला एकागशी कब? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

निर्जला एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त

ऐसे में निर्जला एकादशी के दिन व्रत जरूर रखें। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार एकादशी तिथि का प्रांरभ 30 मई 2023 को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन उसी दिन दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में निर्जला एकादशी का व्रत अगले दिन 31 मई 2023 को रखा जाएगा। हालांकि, विष्णु जी की पूजा का शुभ मुहूर्त 31 मई को सुबह 05 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 51 मिनट तक है। इसके अलावा इस दिन एक और शुभ मुहूर्त है, जो सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर दोपहर दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक है। वहीं, निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadshi 2023) व्रत का पारण 1 जून 2023 को सुबह 05 बजकर 24 मिनट से सुबह 08 बजकर 10 मिनट के बीच करें।

निर्जला एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान

  1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कहा जाता है कि निर्जला एकादशी के दिन (Nirjala Ekadshi 2023) भीषण गर्मी पड़ती है इसलिए इस दिन ठंडक पहुंचाने वाली चीजों का दान करना चाहिए।
  2. इसके अलावा इस दिन जरूरतमंदों को जल या शरबत पिलाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी।
  3. निर्जला एकादशी के दिन गुड़ का दान करना भी शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे रिश्तों में मिठास आती है।
  4. इसके अलावा एकादशी के दिन (Nirjala Ekadshi 2023) जूते का भी दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  5. निर्जला एकादशी के दिन अनाज का दान करने से घर-परिवार में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- Lord Vishnuji : विष्णु जी के आशीर्वाद से दूर होंगी सभी परेशानियां, जीवन में होगी धन की वर्षा

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular