Bigg Boss 16: अर्चना पर फूटा निमृत का गुस्सा, चीख-चीख कर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल

0
299
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले से बस कुछ ही कदम दूर है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन कुछ ना कुछ कहा सुनी देखने को मिल रही है। बीते हफ्ते घर में शालीन और टीना को लेकर काफी तमाशा देखने को मिला था, जिसके बाद टीना घर से बेघर हो गई। साथ ही फिनाले के करीब आते देख मंडली के लोग अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं। शो में पहले से ही शिव ठाकरे बात-बात पर चिल्लाते हुए और झगड़ते हुए नजर आते रहे हैं। वहीं अब एमसी स्टैन भी शिव की हर लड़ाई में कूदते दिखाई दे रहे हैं।

निमृत ने लिया अर्चना से पंगा

मंडली के पीछे पीछे चलने वाली निमृत भी अब काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। साथ ही उन्हें अर्चना के साथ पंगा लेते हुए भी देखा जा सकता हैं। दरअसल शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें घरवालों के बीच का माहौल काफी गर्मा-गर्मी का नजर आ रही है। बिग बॉस टिकट टू फिनाले हासिल का करने का एक आखिरी मौका देंगे, जिसमें निम्रत पहली ही बार में प्रियंका को रेस से बाहर कर देती हैं, वह शालीन की बीमारी का बहाना देकर उन्हें गेम से आउट करती हैं।

 

शालीन- प्रियंका में छिड़ी जंग

निमृत के पहली ही बार में प्रियंका को रेस से बाहर निकालने के बाद प्रियंका अपनी सफाई पेश करती हैं, लेकिन इसी बीच शालीन बीच में आ जाते हैं। इसके बाद शालीन और प्रियंका के बीच बहस होती है। वहीं अंत में किसी एक सदस्य को जाकर बचे हुए कंटेस्टेंट को बाहर करना होता है, लेकिन प्रियंका आगे से मना कर देती हैं। वो कहती हैं कि ये अब जब यहां तक पहुंच गई है तो फिनाले में भी पहुंच जाए। वहीं निमृत कहती हैं कि तुम अगर ये सोच रही हो कि एमसी अपने दोस्त को निकालेगा, तो वो वैसा नहीं करेगा।

अर्चना पर बरसी निमृत

वहीं प्रोमो के लास्ट में दिखता है कि अर्चना और निमृत के बीच जंग छिड़ जाती है। मिली जानकारी के अनुसार से जंग शालीन के चिकन को लेकर शुरू हुई है। जिसके बाद अर्चना के तेवर देख निमृत अपना आपा खोती हुई दिखाई देती हैं। वह जोर-जोर से चीखती हुई नजर आती हैं और अर्चना से आग बबूला होकर कहती हैं, कि अपने शब्द देख। जिसपर अर्चना कहती हैं और जोर से चिल्ला, और जोर से।