Besharam Rang New Version: ‘पठान’ सॉन्ग विवाद के बीच सोशल मीडिया पर छाया ‘बेशरम रंग’ का नया वर्जन, देखें वीडियो

0
356
Besharam Rang
Besharam Rang

Besharam Rang New Version: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) रिलीज हुआ था, जिसके बाद से गाने में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के पहनावे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनके पहनावे को धर्म-विरोधी बताया जा रहा है। इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने का एक अनोखा वर्जन वायरल हो रहा है, जिसे देख सभी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर छाया गाने का नया वर्जन

बता दें कि सोशल मीडिया पर पठान के गाने बेशरम रंग का एक नया वर्जन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह गाने का संस्कारी वर्जन है। इस वीडियो में एक लड़के को बेशरम रंग पर जबरदस्त अदाएं दिखाते देखा जा सकता है। वहीं उसके साथ कुछ और लड़के भी नजर आ रहे हैं, जो बतौर बैकग्राउंड डांसर उसे सपोर्ट कर रहे हैं। वीडियो में लड़के का अंदाज और अदाएं काफी मजेदार हैं। लड़के को दीपिका के मूव्स को रिक्रिएट करते देखा जा सकता है।

 

फैंस कर रहे हैं जमकर रिएक्ट

बेशरम रंग के इस रिक्रिएट वर्जन पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘बेशरम रंग’ का नया संस्करण जारी किया गया है, जिससे किसी की भावना आहत न हो। वहीं दूसरे ने लिखा, उम्मीद है कि कोई नाराज नहीं होगा। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ये बेशरम रंग का ओरिजिनल वर्जन है। एक बार फिर बॉलीवुड ने इसे कॉपी किया है, कुछ तो छोड़ दो यार। और बॉयकॉट कम्यूनिटि जो पठान वर्जन वाले गाने का बहिष्कार कर रहे हैं, अरे यार रुक जाओ यार, ठरकी वालों का तो सोचों।‘