Maarrich New Teaser: तुषार कपूर की फिल्म मारीच का नया टीजर आउट, सस्पेंस ने लूटा फैंस का दिल

0
457
Maarrich
Maarrich

Maarrich New Teaser: बॉलीवुड स्टार तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘मारिच’ (Maarrich) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। फैंस को उनकी इस फिल्म के रिलीज का लंबे समय से इंतजार था। अब फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म का एक नया टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देख फैंस की बेसब्री और भी बढ़ गई है।

 

टीजर में दिखी तुषार की दमदार एक्टिंग

हाल ही में तुषार कपुर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म मारीच का नया टीजर जारी किया है, जिसमें एक्टर एक एक करके अलग-अलग लोगों से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं और सबको एक ही नजर से देख रहे हैं। वीडियो में एक्टर एक जिम्मेदार पुलिसवाले की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। हालांकि अंत में खुद एक संदिग्ध बन जाते हैं। फिल्म का यह ट्विस्ट फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा रहा है।

r31

टीजर के साथ जोड़ा जबरदस्त कैप्शन

एक्टर ने फिल्म का टीजर वीडियो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, जितनी सुलजाना चाहो, ये पहेली उतनी ही उलझेगी! मारिच के नगरी में हर कोई है संदिग्ध।

क्या आपको लगता है कि आप #कच्चाथिविल कर सकते हैं सभी संदिग्ध हैं।

एक्टर की इस फिल्म के टीजर को देखकर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और फिल्म में की गई एक्टिंग के लिए तुषार कपूर की तारीफ भी कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी मारिच?

बात करें अगर फिल्म के रिलीज डेट की तो ‘मारिच’ 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म के साथ तुषार काफी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन कर पाने में सफल साबित होती है या नही।