Jee Rahe The Hum: रिलीज हुआ भाईजान की फिल्म का नया सॉन्ग, गाने में दिखी सलमान-पूजा की जबरदस्त कैमिस्ट्री

0
377
Jee Rhe The Hum Song Release

Jee Rahe The Hum: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फैंस को भी एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर हाल ही में रिलीज हुए गानों तक को फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं अब इसी कड़ी में आज सुबह इस फिल्म का लेटेस्ट रोमांटिक सॉन्ग ‘जी रहे थे हम’  रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सलमान खान बी टाउन की फेमस डिवा पूजा हेगडे संग रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं। रिलीज के साथ ही फिल्म का ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है और फैंस इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

गाने में दिखी सलमान-पूजा की कैमिस्ट्री

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का नया सॉन्ग ‘जी रहे थे हम’ आज सुबह रिलीज कर दिया गया हैं। गाने में जहां एक तरफ लंबे बालों में सलमान खान का लुक एक दम कमाल का दिख रहा है वहीं दूसरी तरफ पूजा भी अपनी खूबसूरती और कातिलाना अदाओं से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं। इस गाने में सलमान खान और पूजा हेगड़े के बीच की दमदार कैमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही हैं। इसी के साथ सबसे खास बात यह है कि इस गाने को सलमान खान ने अपनी आवाज में गाया हैं।

336953881 747717966801523 4513828198982165088 n 1

फैंस हुए गाने के मुरीद

आपको बता दें कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। इससे पहले भी फिल्म के दो गाने ‘नइयो लगदा’ और ‘बिल्ली बिल्ली’ हिट साबित हो चुके हैं। इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर पर भी फैंस ने भर-भर के प्यार लुटाया था। ऐसे में जाहिर है कि फैंस इस फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड हैं।

Untitled design 79

इन फिल्मों में आएंगे नजर

आपको बता दें कि सलमान खान इस साल एक नहीं बल्कि डबल धमाका के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। एक्टर बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आएंगे, जो इस साल ईद पर रिलीज होनी है। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट पूजा हेगडे नजर आएंगी। वहीं इसके अलावा दबंग खान अपनी एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’ में दिखाई देंगे। एक्टर के फैंस उन्हें एक बार फिर स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।