Tunisha Sharma Death Case: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में हुआ नया खुलासा, शिजान खान को मिली 4 दिन की पुलिस हिरासत

0
357
Tunisha Sharma Death Case
Tunisha Sharma Death Case

Tunisha Sharma Death Case Updates: ‘अलीबाबा’ फेम तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) सुसाइड केस ने सभी को झकझोरकर रख  दिया है। एक्ट्रेस के अचानक सुसाइड के मामले को सुनकर फैंस सहित अन्य लोग भी हैरान रह गए हैं। महज 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस का यूं सुसाइड कर लेना कही न कही कई संदेह को जन्म दे रहा है। वहीं इस मामले में उनके को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। इस मामले में लगातार नए अपडेट्स आ रहे हैं। वहीं इस केस को लेकर आ रही एक नई अपडेट के मुताबिक वसई कोर्ट ने शीजान खान की मुश्किलें बढ़ाते हुए उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

 

शीजान के वकील ने कही ये बात

हाल ही में शीजान खान को कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उनके वकील शरद राय ने कहा कि, ‘पुलिस और कोर्ट काम कर रही है। शीजान अदालत में पेश किया गया है। उनके खिलाफ आरोप निराधार हैं।‘ एक्टर के वकील ने उनके सपोर्ट में दलील देते हुए कहा कि, ‘शीजान खान को 4 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई सबूत नहीं है। उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे की जांच अभी बाकी है।‘

 

गिरिश महाजन ने कही ये बात

एक्ट्रेस के इस आकस्मिक सुसाइड के मामले पर सियासी जंग भी शुरू हो गई है। बीते दिन महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने इस मामले में बातचीत के दौरान टीवी अभिनेत्री तुनिषा मौत मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यह ‘लव जिहाद’ का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम देख रहे हैं कि ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।’

 

इस दिन होगी अंतिम संस्कार

फिलहाल एक्ट्रेस की मौत पर पुलिस की जांच जारी है और इस वजह से एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार भी नही हो पाया है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 27 दिसंबर को मीरा रोड इलाके में तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके अलावा मौजूदा मिली कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने इस मामले को ‘लव जिहाद’ के एंगल से खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि तुनीषा के परिजनों के अनुसार एक्ट्रेस शीजान खान के साथ रिलेशन में थी और 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हो गया था, जिसकी वजह से वह टेंशन में थीं।

 

दम घुटने से हुई मौत

आपको बता दें कि एक्ट्रेस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस की मौत दम घुटने से हुई है। इसके अलावा उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। यही नही बल्कि पुलिस ने एक्ट्रेस को लेकर प्रेग्नेंसी की खबरों को भी खारिज कर दिया है। हालांकि इस मामले में अभी जांच जारी है और इस केस से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।