Bawaal New Release Date: वरुण-जान्हवी स्टारर ‘बवाल’ की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

0
350
Bawal release date

Bawaal New Release Date: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बीते लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ (Bawaal) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। दोनों इस फिल्म से पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फैंस को भी इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। आए दिन इस फिल्म को लेकर कोई न कोई नई अपडेट सामने आती रहती है। इसी कड़ी में फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। दरअसल, फिल्म के लिए नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

‘बवाल’ की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए इस बीत की जानकारी दी है कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘बवाल’ की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसी के साथ उन्होंने नई रिलीज डेट का खुलासा भी कर दिया है। आपको बता दें कि अब ये फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से एक बार फिर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर नितेश तिवारी एक साथ वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार दोनों को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ में एक साथ देखा गया था।

announcement varun dhawan janhvi kapoor starrer bawaal to be released in cinemas on 6th october 2023 001

रिलीज डेट में हुआ है कई बार बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ये फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके रिलीज डेट में बदलाव करके इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। ‘बवाल’ को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म वरुण धवन के करियर की सबसे महंगी है। इस फिल्म के लिए एक्टर सहित मेकर्स भी काफी एक्साइटेड हैं।

bollywood movie 1658944567

जाह्नवी-वरुण का वर्कफ्रंट

बात करें अगर स्टार्स के वर्कफ्रंट की तो वरुण धवन को आखिरी बार उनकी फिल्म ‘भेडिया’ में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। वहीं जाह्नवी के पास आने वाले समय में कई सारे प्रोजेक्ट हैं, जिसमें वरुण धवन संग बवाल के अलावा, जन-गण-मन, दोस्ताना 2, तख्त, घोस्ट स्टोरीज, मिस्टर एंड मिसेज माही और बॉम्बे गर्ल जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा जाह्नवी बहुत जल्द साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने वाली हैं।