Moving In With Malaika Promo: ‘मुविंग इन विद मलाइका’ का नया प्रोमो आउट, मलाइका का दिखा बोल्ड अंदाज

0
376
Malika Arora
Malika Arora

Moving In With Malaika Promo: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग शो मुविंग इन विद मलाइका को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के इस आगामी शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें मलाइका का बोल्ड लुक फैंस का दिल जीत रहा है। वीडियो में मलाइका का अंदाज देखते ही बन रहा है। फैंस इस शो को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक्ट्रेस के इस नए चैट शो का लेटेस्ट प्रोमो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। शो का प्रोमो जारी करते हुए डिज्नी ने कैप्शन में लिखा, ‘चलो असली हो? यह एक रियलिटी शो है!’ प्रोमो वीडियो की शुरुआत में एक आवाज मलाइका को इंट्रोड्यूस करवाती है, लेकिन मलाइका उसे कुछ अलग करने को बोलती हैं। वह एक बार फिर कोशिश करता है, लेकिन इस बार भी एक्ट्रेस को पसंद नहीं आता। ऐसे बार-बार पसंद ना आने पर मलाइका खुद ही बोल पड़ती है और बताती है कि यह एक रियलिटी शो है और एक्स्ट्रा पर्सनल होने के लिए तैयार हो जाइए।

 

इस दिन से होगी स्ट्रीम

आपको बता दें कि एक्ट्रेस का यह चैट शो 5 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक हर सोमवार से गुरुवार तक रात 8 बजे इस शो का लुफ्त उठा पाएंगे। एक्ट्रेस के इस रोमांचक सीरीज में उनके दोस्तों और परिवार से कई मेंबर्स गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे जो मलाइका की पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। फैंस एक्ट्रेस के इस शो के स्ट्रीम होने का इंतजार कर रहे हैं।