Pathaan New Poster Out: ‘पठान’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, फैंस हुए एक्साइटेड

0
630
Pathaan
Pathaan

Pathaan New Poster Out: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पठान को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर एक्टर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल, एक्टर की अपकमिंग फिल्म पठान का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

resize7

एक्टर ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

हाल ही में शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पठान का लेटेस्ट पोस्टर साझा किया है। फिल्म के इस पोस्टर में फिल्म के तीनों किरदार शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार दिख रहा है। पठान के इस पोस्टर को देखकर कहा जा सकता है कि एक्टर की ये फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।

 

फैंस ने किया जमकर रिएक्ट

बता दें कि पठान के पोस्टर रिलीज के बाद से ही फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। पोस्टर के कमेंट बॉक्स में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘मौसम बिगड़ने वाला है’, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल बांध लिया है सर अब बस ट्रेलर का इंतजार है।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पठान के तूफान का इंतजार नहीं हो रहा है।‘ इसके अलावा और भी कई यूजर्स इस पोस्टर पर अपना प्यार जता रहे हैं।

 

कब रिलीज होगी ‘पठान’

आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। यश राज बैनर के तले बनी इस फिल्म से शाहरुख लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। फैंस को उनके इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में देखने वाली बात होगी की फैंस इस फिल्म को कितना पसंद करते हैं।