Pathaan New Poster: ‘पठान’ का नया पोस्टर आउट, फैंस ने किया ट्रोल

0
363
Pathaan
Pathaan

Pathaan New Poster: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) सुर्खियों में छाई हुई है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर की इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक्टर का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। रिलीज होने के बाद फिल्म का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नया पोस्टर हुआ रिलीज

हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है,  ‘गेट, सेट, बूम! सेलिब्रेट #पठान #YRF50 के साथ केवल आपके पास एक सिनेमाघरों की बड़ी स्क्रीन पर। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। इसी के साथ फिल्म के पोस्टर पर लिखा हुआ है, ‘अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो।’ फैंस इस पोस्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स फिल्म के मेकर्स से खफा नजर आ रहे हैं।

Image29 resized 4

फैंस हुए मेकर्स पर नाराज

फिल्म के इस लेटेस्ट पोस्टर को देखने के बाद जहां एक यूजर ने मेकर्स पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘गाना कब आएगा’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘जल्दी से जल्दी गाने को रिलीज कर दो’। दरअसल, फैंस का कहना है कि मेकर्स हर बार सिर्फ पोस्टर ही रिलीज कर रहे हैं जबकि अब तक फिल्म का कोई गाना रिलीज नहीं हुआ है। ऐसे में यूजर्स फिल्म के गाने को रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।

Image30 resized 5

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ में सीक्रेट एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म में नेगेटिव रोल देखने को मिलेगा साथ ही दीपिका भी एक्शन करते हुए दिखाई देंगी।