Bigg Boss OTT 2 : बीबी हाउस में शुरू हुआ नया ड्रामा, मनीषा रानी बनीं भूत, बाबा बनें एल्विस और अभिषेक

0
426
Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों फैंस का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस सीजन की शुरुआत से ही घर में एक के बाद एक बवाल देखने को मिल रहे हैं। वहीं हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद तो घर के ड्रामों में अब अलग ही मजा देखने को मिल रहा है। इस बीच हाल ही में शो का नया प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसमें जिया शंकर और मनीषा रानी घर के सदस्यों के साथ मजाक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रोमो वीडियो में जहां मनीषा रानी भूत बनीं दिख रही हैं तो वहीं एल्विस यादव और फुकरा इंसान बाबा के वेश में नजर आ रहे हैं।

मनीषा पर चढ़ा भूत

आपको बता दें कि हाल में जारी किए गए बीबी ओटीटी प्रोमो में मनीषा रानी अपने चेहरे पर ढेर सारा पाउडर लगाकर भूत बनीं नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनके चेहरे पर खून जैसी लाल लिपस्टिक लगे भी नजर आ रहा है, जो बेहद डरावना लग रहा है। प्रोमो वीडियो में मनीषा अपने हाथों के बल भूत प्रेत जैसी चलती नजर आ रही हैं, जिसे देख सभी डर जाते हैं। इतना ही नहीं, जिया शंकर को चिल्लाते हुए भी देखा जा सकता है और जब उनसे पूछा गया कि क्या हुआ, तो उन्होंने ऐसे व्यवहार किया जैसे उन्हें कुछ पता ही नहीं हो।

एल्विस यादव और फुकरा इंसान का बाबा रूप

इस दौरान जहां मनीषा पूरी तरह भूत के अवतार में ढलकर बाकी घरवालों को डराती नजर आ रही हैं। वहीं अभिषेक मल्हान और एल्विस यादव ने मनीषा और जिया को उन आत्माओं से मुक्त कराने के लिए बाबा का रूप धारण किया। इस दौरान दोनों आत्मा मुक्ति के लिए अजीबो गरीब मंत्रों का उच्चारण करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे को पीछे से हंसते हुए देखा जा सकता है। मनीषा, एल्विस और अभिषेक की इस मस्ती से लोगों का भी भरपूर मनोरंजन हो रहा है और सभी इस आने वाले एपिसोड के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।