Aryan Khan Spotted Video: आर्यन खान के बर्ताव पर फूटा नेटिजंस का गुस्सा, बोले- ‘वो भाव नहीं देता तुम लोगों को…’

0
409
Aryan Khan Spotted Video

Aryan Khan Spotted Video: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) लाखों नहीं बल्कि करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। एक्टर की सादगी और दिलकश अंदाज पर फैंस जी जान लुटाते हैं। हालांकि उनके साहबजादे आर्यन खान (Aryan Khan) की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है, लेकिन फर्क बस इतना है कि आर्यन अपने पिता की तरह फैंस के दिलों में वो जगह नहीं बना पाए हैं। आर्यन खान आए दिन मीडिया और पैपराजी को इग्नोर करते हुए निकल जाते हैं, जिसके लिए उन्हें कई बार फैंस की खरी-खोटी सुननी पड़ती है। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही बर्ताव किया है, जिसे देख एक बार फिर नेटिजंस ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है।

आर्यन खान के बर्ताव पर भड़के यूजर्स

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर आर्यन खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी कार से निकलकर कही जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान एक बार फिर उन्होंने मीडिया वालों और पैपराजी की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया और एटीट्यूड दिखाते हुए निकल गए। आपको बता दें कि ड्रग्स केस में फंसने के बाद से ही आर्यन खान को अक्सर ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। उस समय मीडिया में आर्यन खान की बहुत खिल्ली उड़ाई गई थी, जिसके बाद से वो पैपराजी और मीडिया को जरा भी भाव नहीं देते है, जिसके लिए उन्हें आए दिन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

306762427 376107507901791 5163753716119258449 n 1

एटीट्यूड देख यूजर्स ने किया ट्रोल

हमेशा की तरह ही इस बार भी आर्यन खान अपनी गाड़ी से निकलते है और वहां खड़ी मीडिया और पैपराजी की भीड़ उनकी एक झलक के लिए उनका नाम पुकारते रहते हैं, लेकिन वो किसी को भाव दिए बिना सीधे अंदर चले जाते हैं। इस दौरान एक बार फिर आर्यन खान को उनके एटीट्यूड के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘पापा के पैसे खर्च करने और पार्टियों में जाने के अलावा आर्यन भाई काम क्या करते हैं?’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘इसमें इतना एटीट्यूड क्यों है यह शाहरुख खान तो नहीं।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वो भाव नहीं देता तुम लोगों को! क्यों उसके पीछे जाते हो।‘