South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. अपराध
  3. Pakistan: कंगाली की राह पर पड़ोसी मुल्क, प्लास्टिक थैली में LPG खरीद रहें हैं लोग
 Pakistan: कंगाली की राह पर पड़ोसी मुल्क, प्लास्टिक थैली में LPG खरीद रहें हैं लोग
pakistan
अपराध दुनिया

Pakistan: कंगाली की राह पर पड़ोसी मुल्क, प्लास्टिक थैली में LPG खरीद रहें हैं लोग

by News Desk January 5, 2023

कोरोना की मार के बाद पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। ऐसा ही कुछ हाल हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान का है। दरअसल, यहां की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन इतनी खराब हो गई है की यहा लगातार मंहगाई बढ रही है। पाकिस्तान का खजाना पूरी तरह से खाली हो गया। लोग खाने के दाने- दाने के लिए मोहताज हो गए है। लोगो को जिंदगी जीने के लिए नए-नए जुगाड़ खोजने पर मजबूर कर दिया है। इसमें से एक जुगाड़ इतना खतरनाक और हैरान कर देने वाला है की इसे जानने के बाद आप के आर्श्च की सीमा नहीं रहेगी। दरअसल, पाकिस्तान  में LPG गैस प्लास्टिक के थैलों में लाई जा रही है। ये जुगाड़ पाकिस्तान के उत्तरपश्चिम राज्य खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में आजकल बेहद पॉपुलर हो रहा है। यहां लोग LPG सिलेंडर खरीदने की जगह प्लास्टिक की छोटी-छोटी थैलियों में थोड़ी सी गैस भरवाकर उससे खाना बनाने का चूल्हा जला रहे है।

pakistan
pakistan

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था जल्द ही पड़ोसी मुलक श्रीलंका की तरह होने वाला है। यहां लोग महंगाई से परेशान होकर अलग-अलग जुगाड़ तलाशने में लगे हुए है। यहां बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि सरकार का मामला संभालना बेहद मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान बढ़ते वैश्विक कर्ज के जाल में भी फंसा हुआ है, और उसे चुकाने के लिए पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी खाली है। हालत ऐसी हो चुकी हैकि पाकिस्तान को अपना कर्ज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है, और अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं करता है, तो यह मुल्क डिफाल्टर घोषित हो सकता है। अगर निकट भविष्य में ऐसा होता तो पाकिस्तान को वैश्विक कर्ज भी मिलना मुश्किल हो जाएगा और फिर मुल्क कंगाली की राह पर चला जाएगा।

थैली में गैस भरकर उस पर लगा दी जाती है नॉजेल

pakistan
pakistan

कगांल हो रहा पाकिस्तान अब हर दिन काटने के लिए नए-नए उपाए ला रहा है। यहां एक वायरल वीडियों में लोग  LPG सिलेंडर खरीदने की जगह प्लास्टिक की छोटी-छोटी थैलियों में थोड़ी सी गैस भरवाकर उससे खाना बनाने का चूल्हा जला रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक, गैस पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़ी दुकानों में प्लास्टिक की थोड़ी मजबूत थैलियों में एक कंप्रेशर की मदद से 2 किलोग्राम, 3 किलोग्राम के हिसाब से LPG भर दी जाती है। इसके बाद इन थैलियों के मुंह पर नॉजेल और वॉल्व को टाइट करके लगा दिया जाता है। 3 से 4 किलोग्राम गैस की थैली भरने में एक घंटे का समय लगता है। ये थैलियां जरूरतमंद लोगों को बेच दी जाती हैं, जो अपनी रसोइयों में एक छोटे से इलेक्ट्रिक सक्शन पंप की मदद से इन थैलियों को गैस सिलेंडर की तरह यूज करते हैं। हालांकि यह अवैध है और इसके बम की तरह फटने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद सस्ता होने के कारण लोग इस तरीके का जमकर यूज कर रहे हैं।

pakistan
pakistan

गैस पाइपलाइन नेटवर्क का कनेक्शन रखने वालों ने इसे इतना बड़ा धंधा बना लिया है कि पुलिस को बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां करनी पड़ रही हैं। हालांकि पाकिस्तान के इस अनूठे जुगाड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

Share This:

Tags: gas in plastic bag LPG in plastic bag. pakistan Pakistan became poor pakistan news pakistan video viral poor pakistan world news
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.