Neena Gupta: नीना गुप्ता ने शुरुआती दिनों को किया याद, बोलीं- ‘पैसे के लिए बहुत बुरे-बुरे काम करने पड़ते थे’

0
375
Neena Gupta

Neena Gupta: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एकट्रेस नीना गुप्ता आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नीना ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई हैं। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस ‘पंचायत 3’ को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस सीरीज के पिछले दो सीजन को फैंस का भरपूर प्यार मिला है।

इस सीरीज में नीना एक बार फिर वे ग्राम प्रधान मंजू देवी की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में एक बातचीत के दौरान नीना अपनी जिंदगी के तमाम पहलुओं पर चर्चा करती नजर आईं। नीना गुप्ता को ‘विद्रोही स्टार’ और ‘बोल्ड अभिनेत्री’ जैसे टैग दिए गए। उनका कहना है कि उन्हें दिए गए इन नामों से वह बिल्कुल मेल नहीं खाती हैं। नीना गुप्ता ने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को भी याद किया।

gtftgfgtrg

नीना ने किया पुराने दिनों को याद

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नीना गुप्ता ने कहा, कि वह हर तीन महीने बाद अपना बैग पैक करके मुंबई छोड़ देना चाहती थीं। नीना ने कहा, ‘मैं तो वैसे भी दिल्ली से आई थी ना तो बॉम्बे वैसे भी मुश्किल शहर है शुरू शुरू में। शुरुआत में हर तीन महीने पर मैं बैग पैक करके मुंबई से वापस चली जाना चाहती थी।

मैं पढ़ी-लिखी थी। मैं कहती, ‘मैं वापस जाऊंगी और पीएचडी करूंगी। मैं मुंबई में ये सब हैंडल नहीं कर सकती’। एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘लेकिन बॉम्बे ऐसा शहर है , मैंने सोचा चल कल जा रही हूं तो आज रात को लगेगा कि कल कोई काम मिल जाएगा रोक के रखता है। ऐसा कई बार हुआ। यह ऐसा ही है’। नीना गुप्ता की यात्रा प्रेरक रही है, लेकिन यह उतार-चढ़ावों से भरी रही है। नीना का कहना है, आखिरकार अब वे अपने करियर के उस मुकाम पर हैं, जहां वह भूमिकाओं को मना कर सकती हैं।

rrgffr

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि अभिनेत्री ने कहा, ‘जरूरत के हिसाब से यह बदलाव आया है। पहले पैसे की ज्यादा जरूरत थी तो पैसे के लिए बहुत बुरे-बुरे काम करने पड़ते थे। कई बार मैं भगवान से प्रार्थना करती थी कि ये पिक्चर रिलीज ही न हो। अब मैं ना कह सकती हूं, पहले कभी ना नहीं कह सकती थी। जो स्क्रिप्ट मुझे बहुत अच्छी लगती है, रोल बहुत अच्छे लगते हैं वो हां करती हूं।

जो नहीं अच्छे लगते वो नहीं करती हूं।”बोल्ड एक्ट्रेस’ का टैग मिलने पर नीना गुप्ता का कहना है, ‘पता नहीं क्यों कहते हैं, मैंने तो बेचारे रोल भी किए ङैं। मैंने स्ट्रॉन्ग रोल या ग्लैमरस रोल तो किए ही नहीं हैं। मुझे लगता है यह टैग मुझे इसलिए मिला क्योंकि मेरी मीडिया ने एक इमेज बनाके रख दी है।

सिंगल मदर होने की वजह से यह छवि बना दी गई। एक इंटरव्यू में मैं कह रही थी कि जब मैं मर जाऊंगी तो वो आएंगे कहेंगे, ‘बोल्ड नीना गुप्ता नहीं रहीं, वो मुझे तब भी नहीं छोड़ेंगे। तो ठीक है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता’। ‘पंचायत 3’ की बात करें तो यह 28 मई को रिलीज हो रही है।