Neena Gupta : नीना गुप्ता को नहीं मिली एयरपोर्ट के रिजर्व लाउंज में एंट्री, बोलीं- ‘अब तक VIP नहीं बनी’

0
423
Neena Gupta
Neena Gupta

Neena Gupta :  बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एकट्रेस नीना गुप्ता आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नीना ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई हैं। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई हैं। नीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वयरल हो रहा हैं। इस वीडियो में नीना बरेली एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। नीना ने बताया कि यहां उन्हें रिजर्व लाउंज में एंट्री नहीं मिली है।

ezgif.com webp to jpg 18

Neena Gupta को नहीं मिली रिजर्व लाउंज में एंट्री

आपको बता दें कि नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीना गुप्ता बोल रही हैं, ‘मैं बरेली एयरपोर्ट से बोल रही हूं। ये रिजर्व लाउंज है, जहां जाकर एक बार बैठी थी। पर आज मुझे नहीं जाने दिया। ये रिजर्व लाउंज VIP लोगों के लिए होता है तो मुझे लगा कि मैं VIP हूं। पर मैं अभी तक VIP नहीं बनी। और बहुत मेहनत करनी पड़ेगी VIP बनने के लिए। तो अच्छा है इस बहाने मेहनत करूंगी VIP बनने की। थैंक्यू।’

ये भी पढ़े: Divya Bharti : जब दिव्या भारती की मौत को लेकर मच गया था बवाल, जानें एक्ट्रेस की मौत थी हत्या या सुसाइड!

इस वीडियो के देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपकी ईमानदारी के लिए आप हमेशा VIP हो। दूसरे यूजर ने लिखा- मैम आप दिल से VVIP हो हमारे लिए। वहीं एक्ट्रेस सुनीता राजवर ने लिखा- कोई तो वजह होगी…आप हो VIP।

ghgfrtdtrd

इन फिल्मों में नजर आएंगी नीना गुप्ता

वहीं नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को पिछली बार मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे और लस्ट स्टोरी 2 में नजर आई थीं। अब नीना के पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं। वो लगातार काम कर रही हैं और फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। वो अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनों, पचहत्तर का छोरा, बा, इश्क-ए-नादान और साबुन में नजर आएंगी। इसके अलावा वो पंचायत के तीसरे सीजन में भी दिखेंगी। नीना ने इसकी शूटिंग का एक वीडियो भी शेयर किया था। फैंस पंचायत 3 को देखने के लिए काफी एक्साइटड हैं।