Nayanthara Statement: नयनतारा ने प्रभास और जूनियर एनटीआर को बताया स्वीट, कही ये बात

0
421
Nayanthara Statement
Nayanthara Statement

Nayanthara Statement: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्नेक्ट’ (Connect) को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में एक प्रमोशन इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने प्रभास (Prabhas) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) संग काम करने के अपने अनुभव को शेयर करती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने दोनों एक्टर्स को लेकर एक खास बात कही है, जिसे सुन फैंस गदगद हो उठे हैं।

एक्ट्रेस ने प्रभास को बताया स्वीट

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रभास के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘प्रभास बहुत ही स्वीट हैं और वह एक बच्चे की तरह हैं। मुझे नहीं पता कि वह अभी भी एक बच्चे की तरह हैं या नहीं। जब मैंने उनके साथ काम किया, तो मैंने उन्हें पूरी तरह से बिगड़ैल बच्चे की तरह पाया। वह इधर-उधर कूदते रहते थे, चुटकुले सुनाता रहते थे और उसके साथ रहने में बहुत मजा आता था। वह सेट के चारों ओर कूदने वाला एक बच्चा है। लेकिन अब,वह इतने बड़े स्टार बन गए हैं। मैं उन्हें इस तरह से देखकर बहुत खुश हूं।’

 

जूनियर एनटीआर के डांस की हैं दीवानी

प्रभास के बाद एक्ट्रेस ने आरआरआर फेम जुनियर एनटीआर की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘जिस तरह से वह डांस करते हैं, उससे मैं हैरान हूं। मैंने उन्हें कभी रिहर्सल करते नहीं देखा। वह अकेले ऐसे एक्टर हैं जो कभी रिहर्सल नहीं करते हैं। वह बस स्टेप्स को देखते हैं और इसे आसानी से कर लेते हैं। यहां तक कि जब मैं रिहर्सल के लिए पूछती थी, तो वह कहते थे कि वह तैयार हैं।’

 

हॉरर-थ्रिलर फिल्म है क्नेक्ट

आपको बता दें कि एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म क्नेक्ट एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है और यह फिल्म 22 दिसंबर यानी आज के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक्ट्रेस इस फिल्म में एक मां का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। ऐसे में देखना यह होगा कि एक्ट्रेस की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।