Nawazuddin Siddiqui Controversy: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी आलिया ने रेप के आरोप में दर्ज की शिकायत

0
350
Nawazuddin Siddiqui Controversy

Nawazuddin Siddiqui Controversy: फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल, एक्टर का अपनी पत्नी आलिया और पूर्व पत्नी जैनब संग विवाद चल रहा है। हालांकि एक्टर की मुश्किलें उनकी पत्नी आलिया ने बढ़ा रखी हैं। आए दिन दोनों के बीच के इस विवाद में नए खुलासे हो रहे हैं कोई न कोई नया अपडेट आ रहा है। वहीं अब हाल ही में नवाजुद्दीन की पत्नी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक्टर पर गंभीर आरोप लगा रही हैं।

Capture 25 1

आलिया सिद्दीकी ने जारी किया वीडियो

आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aliya Siddiqui) इससे पहले भी वीडियो शेयर कर एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। वहीं अब हाल ही में एक बार फिर उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शेयर किए गए वीडियो में आलिया रोती नजर आ रही हैं। वीडियो में वो कह रही हैं कि कल नवाज ने कोर्ट में बच्चों को लेकर केस दर्ज किया है कि बच्चों की कस्टडी उन्हें चाहिए। इसके बाद वो कह रही हैं कि तुम पैसे से सब कुछ खरीद सकते हो नवाज, लेकिन मेरे बच्चे मुझसे नहीं छीन सकते। नवाज को बच्चों को आज तक डायपर पहनना नहीं आता, वो उनका क्या ख्याल रखेंगे और आज वो हमसे बच्चों को चुराना चाहते हैं। नवाज एक कायर पिता हैं, वह अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

92707354 1

आलिया सिद्दीकी ने नवाज पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियो के साथ ही कैप्शन में लिखते हुए आलिया ने बताया है कि उन्होंने नवाज के खिलाफ पुलिस में रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘एक महान अभिनेता जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर, उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चों को नाजायज बोलती है और वो घटिया आदमी चुप रहता है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत सबूत के साथ दर्ज कराई है। चाहे कुछ भी हो जाए इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंगी।‘