Natasha के प्यार ने Hardik को बनाया जिम्मेदार, दोनों ने परंपरागत तरीके से रचाई शादी

0
375
Hardik-Natasha hindu wedding

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर व टी20 के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा स्टैनकोविच के साथ फिर से शादी रचाई है। दरअसल, स्टार खिलाड़ी पांड्या और उनकी पत्नी नताशा ने मंगलवार (14 फरवरी) को क्रिश्चियन रीती-रिवाज से उदयपुर में शादी की। उसके बाद अगले दिन बुधवार यानी 15 फरवरी को दोनों ने हिंदू रीती-रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए और शादी की। हार्दिक और नताशा ने 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। अब जाकर दोनों ने ग्रैंड वेडिंग करने का फैसला किया।

हार्दिक-नताशा के शादी में कई हस्तियां शामिल

परंपरागत तरीके से उदयसागर लेक में बने रैफल्स होटल के अंदर ही बारात निकाली गई। इस रॉयल वेडिंग में क्रिकेट और बॉलीवुड स्टार्स के अलावा अन्य कई हस्तियां शामिल हुई। बुधवार को आने वाले प्रमुख मेहमानों में देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी भी शामिल थे।

दोनों के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हिन्दू धर्म के अनुसार 15 फरवरी को हुए शादी में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या क्रीम कलर की शेरवानी पहने दिखे, वहीं उनके भाई क्रुणाल पांड्या भी इसी कलर के कपड़े पहने हुए थे। वहीं सोमवार को हार्दिक और नताशा ने ईसाई रीतिरिवाज से शादी की थी जिसमें हार्दिक ब्लैक सूट और नताशा व्हाइट गाउन में नजर आईं। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर वेन्यू में पहुंचे।

Anushka-Virat, Athiya-KL Rahul heading to Udaipur for Hardik and Natasa's wedding? Pics suggests so - India Today

केजीएफ स्टार यश भी पार्टी में शामिल हो बढ़ाई शान

हार्दिक और नताशा की रॉयल वेडिंग में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी, इंडियन क्रिकेटर दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, ईशान किशन, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, एक्टर जय भानुशाली, उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस, केजीएफ फिल्म के स्टार एक्टर यश के अलावा अन्य मेहमान भी शामिल हुए।

हार्दिक ने भी शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से कुछ पिक्चर्स शेयर की थी। हार्दिक ने पिक्चर्स के साथ कैप्शन में लिखा, “हमने तीन साल पहले ली गई कसमों को एक बार फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीर पर वेलैंटाइन डे मनाया है। हम अपने इस प्यार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाकर वाकई धन्य हो गए हैं।”