Naga Chaitanya B’Day: नागा चैतन्य ने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, ‘कस्टडी’ का पोस्टर हुआ रिलीज

0
346
Naga Chaitanya B’Day
Naga Chaitanya B’Day

Custody Poster Release: साउथ सिनेमा के दमदार एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) आज यानी 23 नवम्बर 2022 को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग का सिक्का जमा रखा है। लाखों फैंस उनकी एक्टिंग का दीवाने हैं। खास बात यह है कि अपने जन्मदिन के मौके पर एक्टर ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल, एक्टर की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

कस्टडी’ का पोस्टर हुआ जारी

हाल ही में एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनके एक फैन ने इंस्टाग्राम पर एक्टर के अपकमिंग फिल्म ‘कस्टडी’ (Custody) का पोस्टर साझा किया है, जिसमें एक्टर पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में एक्टर को कई पुलिसवालों ने घेर रखा है और उनके चारों तरफ बंदूक तान रखी है। एक्टर के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और बर्थ़डे की शुभकामनाओं के साथ उनकी फिल्म के लिए भी बधाई दे रहे हैं।

फैंस लुटा रहे हैं जमकर प्यार

नागा चैतन्य की फिल्म का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर के कमेंट सेक्शन ने फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर रिलीज के साथ यह भी जानकारी दी गई है कि यह फिल्म श्रीनिवास चित्तूरी श्रीनिवास सिल्वर स्क्रीन बैनर के तहत बनाई जा रही है। हालांकि फिल्म के पोस्टर के साथ इसके रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लाल सिंह चड्ढा से नहीं मिली थी कामयाबी

बता दें कि हाल ही में नागा चैतन्य ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान संग ‘लाल सिंह चड्ढा’ से अपनी बॉलीवुड डेब्यू की थी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब न हो सकी। ऐसे में एक्टर समेट उनके फैंस को भी उनकी फिल्म ‘कस्टडी’ के आने का इंतजार है।