यूपी : लखीमपुर खीरी में फैला रहस्यमयी बुखार, 10 दिन में हुई कई बच्चों की मौत

0
409
Lakhimpur Kheri Mystery Fever
Lakhimpur Kheri Mystery Fever

Lakhimpur Kheri Mystery Fever : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खेरी में कई दिनों से बच्चों में एक रहस्यमयी बुखार फैल रहा हैं। बीते 10 दिनों में यहां कई बच्चे इसके संक्रमित हुए है। हालांकि, कई छोटे-छोटे बच्चों की जान भी गई है। मौत की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। लोगों का आरोप है कि, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से ये संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

6 बच्चों की हुई मौत

Image resized1 4

बता दें कि बीते 10 दिनों में मोहम्मदी कोतवाली के वार्ड नंबर 24 में रहस्यमयी बुखार से 6 बच्चों की जान गई है। इलाके के लोगों का कहना है कि बुखार का पहला मामला (Lakhimpur Kheri Mystery Fever) सामने आते ही उन्होंने स्वास्थ विभाग को बताया था। उन्होंने मोबाइल और चिट्ठी के माध्यम से अपनी बात रखी थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उनकी बातों को अनदेखा किया और कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया।

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया आरोप

13

एक ग्रामीण महिला ने बताया कि 7 दिन पहले उनकी बच्ची को तेज बुखार (Lakhimpur Kheri Mystery Fever) हुआ था, जिसको उन्होंने सरकारी अस्पताल में दिखाया था। लेकिन वहां के डॉक्टर्स ने उसे टीका लगाने से मना कर दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके अलावा लोगों का ये भी कहना है कि उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी इस बारें में जानकारी दी थी। लेकिन समय रहते कोई भी फैसला नहीं लिया गया।

बता दें कि अब जब इस बात की जानकारी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष गुप्ता को मिली। तो उन्होंने तुरंत ही डॉक्टरों की एक टीम जिले के लिए रवाना कर दी है। हालांकि, अभी बीमारी (Lakhimpur Kheri Mystery Fever) के बारें में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई हैं।