Bigg Boss 17: पांच साल के बेटे को याद कर छलके मुनव्वर फारुकी के आंसू, एक्स वाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा

0
346
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17’ एक और सीजन और एक और धमाके के साथ वापस आ चुका है। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। शो को शुरू हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। वहीं मुनव्वर ने अपनी पर्सनल लाइफ के लेकर अब तक चुप्पी साध रखी थी लेकिन बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में स्टैंड-अप कॉमेडियन को अपनी एक्स वाइफ और 5 साल के बेटे के बारे में बात करते हुए देखा गया, इस दौरान वे काफी इमोशनल भी नजर आए।

ezgif.com webp to jpg 12 1

मुनव्वर अपने पांच साल के बेटे को याद कर हुए इमोशनल

आपको बता दें कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया कि को कंटेस्टेंट नील भट्ट के साथ एक बात करते हुए मुनव्वर फारुकी की आंखों में आंसू आ गए थे। मुनव्वप ने शो के दौरान खुलासा किया कि उनकी एक्स वाइफ की हाल ही में शादी हुई है और आखिरकार उन्हें अपने बेटे की कस्टडी मिल गई है। मुनव्वर नील भट्ट को बताते हैं,  “मेरी एक्स वाइफ अब शादीशुदा है, और मेरे बेटे की कस्टडी मेरे पास है। वह 5 साल का है। जब छह महीने पहले मुझे उसकी कस्टडी मिलने के बाद वह मेरे पास वापस आया, तो उस दौरान मुझे एहसास हुआ कि मैं क्या खो रहा था। फाइनली  अब वह मेरे पास है। पिछले 3 से 4 महीनों में मैं उससे काफी अटैच हो गया हूं। मुझे उसकी याद आ रही है। मैं लगातार इस बारे में सोच रहा हूं कि वह इस समय क्या कर रहा होगा। अब जब मैं यहां हूं, तो यह सब मुझे बिल्कुल अलग लेवल पर प्रभावित करता है।” बता दें कि  कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप सीजन 1’ में मुनव्वर फारुकी ने पहली बार अपनी सीक्रेट शादी और बेटे के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी कम उम्र में शादी हो गई थी और वह अलग हो गए थे।

gvgvfrre

बीबी हाउस में छाए हुए हैं मुनव्वर फारुकी

गौरतलब है कि बिग बॉस 17 में  फिलहाल मुनव्वर शो में छाए हुए हैं और दर्शकों का अपनी शायरी और अंदाज से दिल भी जीत रहे हैं। शो में मुनव्वर की मन्नारा चोपड़ा संग केमिस्ट्री भी काफी पसंद की जा रही है।  हाल ही में मन्नारा चोपड़ा को लेकर मुन्नवर खानजादी से भी भिड़ गए थे।  कॉमेडियन पहले दिन से ही सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं।