Bigg Boss 17 Finale : मन्नारा चोपड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर मुनव्वर फारुकी ने की बात, बोलें- ‘मैं उनके लिए केयरफुल था’

0
318
Bigg Boss 17 Finale

Bigg Boss 17 Finale: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। वहीं इस सीजन का बीती रात फिनाले हुआ। जहां अभिषेक कुमार बिग बॉस सीजन 17 के फर्स्ट रनर-अप बने तो वहीं मुनव्वर फारुकी ने शो की ट्रोफी अपने नाम की। बिग बॉस के घर में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी की जोड़ी को लेकर बहुत चर्चा रही है।

गेम के शुरू से ही दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। दोनों की बॉन्डिंग भी बहुत अच्छी हो गई थी लेकिन कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती खराब भी होने लगी थी। मन्नारा और मुनव्वर को देखकर लगता था कि इन दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। अब शो खत्म हो गया है सभी बिग बॉस के घर से बाहर आ गए हैं।

शो खत्म होने के बाद मुनव्वर फारुकी ने बताया है कि मन्नारा चोपड़ा के साथ उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है।

fggfghhjbnbvcfg

मन्नारा संग रिलेशनशिप को लेकर बोले मुनव्वर फारुकी

आपको बता दें कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले हो गया है। इस सीजन का विनर कोई और नहीं बल्कि मुनव्वर फारुकी हैं। मुनव्वर और मन्नारा दोनों ने ही टॉप 3 में जगह बनाई थी लेकिन कम वोट्स की वजह से वो टॉप 2 में नहीं आ पाईं थीं। अब मुनव्वर ने शो जीतने के बाद मन्नारा के बारे में बात की।

मीडिया से बातचीत में जब मुनव्वर से पूछा गया कि स्टाटिंग में आपको मन्नारा के लिए फीलिंग्स आए? सलमान जी भी आपको कहते थे कि आप पिघल रहे हैं। इस पर मुनव्वर ने कहा- मैं सच बताउंगा जब मुझे मन्नारा दिखाई दी तो एहसास हुआ कि ये सच में ऐसी है। उसको कुछ नहीं पता है।

मेरी जब उससे दोस्ती हो गई तो मैं उसे समझाता था चीजें और मैं उनके लिए केयरफुल था। केयर करता था। उसमें अगर बाहर मैं कुछ दिख रहा हूं तो मुझे लगा ऐसा कुछ है नहीं तो मैंने फिर खुदको एक स्टेप पीछे खींच लिया। इससे मेरे और मन्नारा के रिश्ते में फर्क नहीं आया। हम लोग कंफर्टेबिल ही थे। उस वे में कोई फीलिंग्स नहीं थीं।

gfgfhghgbvcdfe

मन्नारा ने भी कही बात

गौरतलब है कि बिग बॉस 17 का फिनाले खत्म होने के बाद मन्नारा ने भी कई इंटरव्यू दिए मन्नारा ने मुनव्वर के बारे में घर से बाहर आकर बात की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- मुनव्वर से मेरी दोस्ती हुई है तो उसकी भी मेरे साथ हुई है और दोस्ती कभी एक तरफ से नहीं होती है, दोनों तरफ से होती है। वहीं आपको बता दें कि अभिषेक कुमार बिग बॉस सीजन 17 के फर्स्ट रनर-अप बने।