Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनZeenat Aman-Mumtaz: मुमताज ने कसा जीनत अमान पर तंज, बोलीं- ‘कूल आंटी...

Zeenat Aman-Mumtaz: मुमताज ने कसा जीनत अमान पर तंज, बोलीं- ‘कूल आंटी बनने के चक्कर में यह सब लिख रही हैं’

Zeenat Aman-Mumtaz: जीनत अमान को एक समय पर हिंदी सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाता था। उन्होंने अपनी बोल्डनेस से पूरी इंडस्ट्री को अपना दीवाना बना रखा था। बड़े से बड़े एक्टर से लेकर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तक उनके दीवाने थे जीनत अमान हमेशा सी अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रही हैं।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस संग अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती हैं। हाल ही में जीनत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से युवाओं को शादी से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह देती नजर आईं। सोशल मीडिया पर जीनत का यह पोस्ट काफी वायरल भी हुआ। वहीं मशहूर अदाकारा मुमताज एक बातचीत के दौरान जीनत अमान की बातों से असहमति जाहिर करती नजर आईं।

fvfvrfrfw

मुमताज ने कसा जीनत अमान पर तंज

आपको बता दे कि मुमताज बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुकी हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान जब मुमताज से पूछा गया कि क्या वे जीनत की बातों से सहमत हैं। इस सवाल के जवाब में मुमताज बोलीं, ‘अगर आप शादी से पहले लिव-इन में रह भी लेते हैं तो इस बात की क्या गारंटी है कि बाद में आपकी शादी चलेगी ही।

शादी दो लोग मिलकर चलाते हैं और दोनों ही लोग उसमें थोड़ा-बहुत सामंजस्य बिठाने की कोशिश करते हैं।’ अभिनेत्री ने आगे बताया, ‘आप खुद बताइए अगर आप किसी लड़की के बारे में जानते हैं कि वो लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी है तो क्या आप उनके साथ रिश्ता रखना पसंद करेंगे। क्या आप उस लड़की से शादी करेंगे। आप मिसाल के तौर पर जीनत को ले लीजिए। वे तो अपने शौहर को शादी से पहले से जानती थीं लेकिन उनकी शादी में कितनी दिक्कतें आईं सबको पता है।’

ffrfwefwe

जीनत को लेकर कही बड़ी बात

गौरतलब है कि मुमताज लिव-इन रिलेशनशिप को लड़कियों के लिए सही नहीं मानती हैं। वे कहती हैं, ‘सोशल मीडिया पर कूल बनने के लिए जीनत ये सब कर रही हैं, लेकिन यह हमारे समाज के लिए सही नहीं है। अभी भारतीय लोग इस तरह के रिश्तों के लिए तैयार नहीं हैं। जीनत कूल आंटी बनने के चक्कर में यह सब लिख रही हैं। उन्हें रिश्तों के बारे में सलाह देने का कोई हक नहीं है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular