South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर का बड़ा बयान, रोहित को हटाकर विराट कोहली को कप्तानी सौंपने की कही बात
 भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर का बड़ा बयान, रोहित को हटाकर विराट कोहली को कप्तानी सौंपने की कही बात
खेल

भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर का बड़ा बयान, रोहित को हटाकर विराट कोहली को कप्तानी सौंपने की कही बात

by News Desk July 11, 2023

हाल ही में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपिनयनशिप के फाइनल में भारत को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन से टीम इंडिया को पटखनी दी थी। बुरी तरह हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ आलोचनाओं के घेरे में हैं। 2022 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि आइपीएल के सबसे सफल कप्तान भारत को आईसीसी टॉफी दिलाएंगे लेकिन रोहित शर्मा ने भी निराश किया है। पहले एशिया कप फिर टी20 वर्ल्ड कप और अब WTC फाइनल में हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उन्हें कप्तानी से हटाने की भी बात कही गई।

WTC फाइनल में हारने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठे सवाल

इस बात में अब एक और दिग्गज का साथ मिला है। दरअसल, टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद का मानना है कि रोहित शर्मा की जगह फिर से विराट को भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंप देना चाहिए। साल 2022 में कप्तान विराट कोहली को हटाकर टीम का कप्तान रोहित शर्मा बनाए गए थे। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से खेले जाने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज में रोहित पर मैनेजमेंट ने फिर से विश्वास जताया है और उन्हें कप्तान बनाया है।

विराट को कप्तानी के एक विकल्प के रूप में देखा जाए

एमएसके प्रसाद का कहना है कि अगर टीम मैनेजमेंट कप्तान बदनले का सोच रहा है तो क्यों न फिर से विराट को कप्तानी के एक विकल्प के रूप में देखा जाए। प्रसाद ने कहा, “क्यों न विराट कोहली कप्तान बनें, जब अजिंक्य रहाणे वापसी कर टीम के उपकप्तान बन सकते हैं, तो विराट बतौर कप्तान क्यों नहीं वापसी कर सकते? मैं नहीं जानता इस बारे में विराट कोहली क्या सोचते हैं, लेकिन अगर चयनकर्ता रोहित शर्मा से आगे बढ़ने का सोच रहे हैं, मुझे नहीं पता कि वह क्या सोच रहे हैं पर विराट कोहली भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।”

भविष्य के कप्तान बनाए जाने को लेकर जल्दबाजी ठीक नहीं

हालांकि, जब प्रसाद से ऋषभ पंत को भविष्य में कप्तान बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया की अभी कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। बता दें कि उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे 15 महीने बाद टीम इंडिया में चुने गए थे। अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टेस्ट टीम का उप-कप्तान भी बना दिया गया। ऐसे फिर से विराट कोहली को कप्तान बनाए जाने को लेकर चर्चा शुरु हो गई है।

Share This:

Tags: cricket news Cricket news hindi Cricket news latest cricket news today cricket news updates latest news Sports MSK Prasad MSK Prasad on captaincy MSK Prasad on Rohit Sharma MSK Prasad on team India Captain MSK Prasad on Virat Kohli sports news
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.