Sunday, March 1, 2026
MGU Meghalaya
HomeखेलMS Dhoni Video : पूर्व भारतीय कप्तान का वीडियो वायरल, पाकिस्तान को...

MS Dhoni Video : पूर्व भारतीय कप्तान का वीडियो वायरल, पाकिस्तान को लेकर ये बोले धोनी

MS Dhoni Video : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में देखने के लिए सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते इस बार भी नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि वो आईपीएल में सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होनें पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा की बराबरी की थी। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें धोनी किसी व्यक्ति को पाकिस्तान जानें की सलाह दे रहे हैं।

धोनी ने दिया पाकिस्तान जाने का सुझाव

दरअसल, वायरल वीडियो में एक शख्स को धोनी अच्छे खाने के बारे में पाकिस्तान घूमने के लिए सूझाव देते हैं। जिसके बाद व्यक्ति ने माही का शालीनता से पाकिस्तान जाने के लिए मना कर दिया। हालांकि, वीडियो को किसी तरह का नकारात्मकता नहीं दिखाई देती है। फैंस को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो में आप देखेंगे कि धोनी किसी को सुझाव देते हुए कह रहे हैं कि, तुम्हें एक बार खाने के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए। सुझाव देने के बाद धोनी सामने खड़े शख्स की प्रतिक्रिया देखकर मुस्कुरा रहे हैं। हालांकि, धोनी किससे बात कर रहे हैं ये नजर नहीं आ रहा है। लेकिन उस शख्स ने धोनी से कहा कि मैं पाकिस्तान नहीं जा रहा हूं, भले ही आप मुझे अच्छे खाने का सुझाव देते हैं। मुझे खाना पसंद भी है, लेकिन मैं वहां नहीं जाउंगा।

आज के दिन धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया था संन्यास

बता दें कि आज के ही दिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि, इसके बाद वह वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलते रहे थे। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। धोनी भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 60 टेस्ट में 27 जीते और 18 में हार का सामना करना पड़ा।

MS Dhoni की नंबर 7 जर्सी को किया गया रिटायर, सचिन के बाद धोनी को मिला यह सम्मान  

- Advertisment -
Most Popular