South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Whatsapp Instagram Youtube Facebook Twitter Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. MS Dhoni : अपने रिटायरमेंट को लेकर चार साल बाद धोनी ने बयां किया दर्द, कहा – ‘मैं उसी दिन रिटायर्ड..’
 MS Dhoni : अपने रिटायरमेंट को लेकर चार साल बाद धोनी ने बयां किया दर्द, कहा – ‘मैं उसी दिन रिटायर्ड..’
MS Dhoni
खेल

MS Dhoni : अपने रिटायरमेंट को लेकर चार साल बाद धोनी ने बयां किया दर्द, कहा – ‘मैं उसी दिन रिटायर्ड..’

by News Desk October 27, 2023

MS Dhoni : भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी एक बड़ा नाम है। ना सिर्फ नाम है बल्कि एक इमोशन है। भारत के लिए उन्होनें एक से बढ़कर एक काम किया है। धोनी की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। इस चीज का अंदाज आप इस बात से लगा सकते हैं कि धोनी जहां-जहां भी मैच खेलने जाते हैं, वहां-वहां तमाम दर्शकों की भीड़ दिखाई देती है। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन आईपीएल में वो अब भी खेलते हैं। सभी लोग धोनी को खेलते हुए देखना चाहते थे। तमाम लोगों का यही कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वापसी कर लेनी चाहिए और कुछ सालों के लिए भारत के लिए और खेलना चाहिए।

MS Dhoni : अपने रिटायरमेंट को लेकर चार साल बाद धोनी ने बयां किया दर्द

मेरे लिए वो भारत के लिए खेलने का आखिरी दिन था – MS Dhoni

हाल ही में धोनी एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान धोनी ने खुलकर बात की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बारे में एक सवाल पर धोनी कहते हैं कि जब आप एक नजदीकी मैच हारे हो तो इमोशन पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। मेरे लिए वो भारत के लिए खेलने का आखिरी दिन था। मैंने रिटायरमेंट एक साल बाद लिया, लेकिन सच यही है कि मैं उसी दिन रिटायर हो गया था। लेकिन मैं उस टाइम रिटायरमेंट का ऐलान नहीं करना चाहता था। इस दौरान फैंस ने पूर्व भारतीय कप्तान से रिलेशनशिप पर सवाल किया। इस सवाल के जवाब में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि किसी को ढूंढिए… अगर उनके साथ वास्तव में खुश हैं तो कृपया शादी कर लिजिए। उन्होंने कहा कि गर्लफ्रेंड वाले बैचलर्स की एक गलतफहमी होती है जो मैं इस जवाब को खत्म करके साफ करना चाहूंगा, ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।

आईपीएल 2024 में खेलेंग महेंद्र सिंह धोनी

इस कार्यक्रम के दौरान धोनी ने आईपीएल के अगले सीजन में खेलने को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति ने धोनी को गलती से रिटायर क्रिकेटर बता दिया। इस पर धोनी के जवाब में सभी को चौंका दिया। इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने कहा, ”जैसे कि अब आप क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं।” यह सुनते ही धोनी ने बीच में टोका और इंटरव्यू लेने वाले को सही करते हुए कहा- सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुआ हूं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने एक भी आईसीसी इवेंट की ट्रॉफी नहीं जीती।

ये भी पढ़ें : IPL 2024 की ऑक्शन डेट आई सामने, पर्स में बढ़ गए इतने करोड़ रुपये

Tags: IPL 2024 MS Dhoni latest sports news Latest sports news hindi Ms dhoni MS Dhoni latest news hindi MS Dhoni retirement news MS Dhoni video sports news sports news Latest sports news today Sports news updates Trending Sports News
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Whatsapp Instagram Facebook Twitter Youtube Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.