Mrunal Thakur: मृणाल को मिला शादी का प्रपोजल, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

0
623
Mrunal Thakur

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। वहीं अब एक्ट्रेस अपनी शादी की चर्चा को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस को शादी का प्रपोजल मिला है। मृणाल को यह शादी का प्रपोजल किसी एक्टर ने नहीं बल्कि उनके एक फैन ने दिया है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें इस प्रपोजल का जवाब भी दिया है।

330821222 153444934179420 7509505369356847737 n

मृणाल को मिला शादी का ऑफर

बता दें की मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्लो-मोशन वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी ज्वैलरी दिखाते हुए कई पोज देती नजर आ रही है। वीडियो में एक्ट्रेस को अपने बालों को ब्रश करते हुए और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए भी देखा जा सकता है। मृणाल ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘फेल्ट क्यूट बाद में डिलीट हो सकता है।‘ वहीं अब एक्ट्रेस के प्यार में डूबे एक फैन ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। ऐसे में अब मृणाल ने भी उन्हें खास अंदाज में जवाब दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

331602357 709844671151559 8114022152969464252 n

मृणाल ने दिया मजेदार रिप्लाई

मृणाल की इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा, ‘मेरी तरफ से रिश्ता पक्का।‘ फैन के इस मजेदार कमेंट का मृणाल ने भी जवाब दिया और लिखा, ‘मेरी तरफ से ना है’। अब इसके बाद जिस फैन ने मृणाल को प्रपोज किया था अब उस पर अन्य सोशल मीडिया यूजर्स उसके साथ खूब मजाक कर रहे हैं, जिसमें एक ने लिखा, ‘तुम्हारी तो गजब बेइज्जती कर दी मृणाल ने।‘

327150798 3339527379709007 3598049178706899645 n

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

मृणाल आखिरी बार तेलुगू फिल्म ‘सीता रामम’ में नजर आई थी। वहीं अब वह जल्द ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘पिपा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास आदित्य रॉय कपूर के साथ क्राइम थ्रिलर ‘गुमराह’ है। यह 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई तमिल हिट एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘थाडम’ का हिंदी रीमेक है।