Blur Motion Poster Out: तापसी पन्नू की फिल्म ‘ब्लर’ का मोशन पोस्टर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

0
408
Blur Motion Poster Out
Blur Motion Poster Out

Blur Motion Poster Out: साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) की अपकमिंग फिल्म ‘ब्लर’ (Blur) का मोशन पोस्टर आउट कर दिया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि एक्ट्रेस की यह फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म के मोशन पोस्टर के आते ही उनके फैंस की बेताबी बढ़ गई है और सभी इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने जारी किया फिल्म को मोशन पोस्टर

हाल ही में तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लर’ (Blur Motion Poster Out) का मोशन पोस्टर शेयर किया है। जारी किए गए मोशन पोस्टर में एक्ट्रेस दो अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। पोस्टर को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने यह भी जानकारी दी है कि उनकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। गौरतलब है कि तापसी पन्नू की ‘ब्लर’ 9 दिसंबर (Blur Release Date) को रिलीज होगी।

स्पैनिश फिल्म की रीमेक है ‘ब्लर’

जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस की यह फिल्म स्पेनिश हॉरर थ्रिलर ‘जूलियाज आइज’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है। इससे यह साफ है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस डबल रोल प्ले करती नजर आएंगी। फिल्म के मोशन पोस्टर के रिलीज के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पिछली फिल्म में नहीं मिली थी कामयाबी

आपको बता दें कि एक्ट्रेस को पिछली बार ‘शाबास मिट्ठू’ में देखा गया था, लेकिन उनकी यह मूवी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं रही थी। ऐसे में तापसी सहित मेकर्स को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि अब यह तो 9 दिसंबर को ही पता लगेगा की एक्ट्रेस इस बार अपने फैंस की उम्मीदों पर खड़ी उतर पाती हैं या नहीं।