South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. बैंगलोर
  3. बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से मां बेटे की दर्दनाक मौत
 बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से मां बेटे की दर्दनाक मौत
banglore metro pillar collapsed
बैंगलोर

बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से मां बेटे की दर्दनाक मौत

by News Desk January 10, 2023

कर्नाटक की राजधानी में मंगलवार यानी आज बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां के आउटर रिंग रोड के नागवारा के पास एक निर्माणाधीन मेट्रो पिलर के गिर जाने से एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर सामने आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, मेट्रो के एमडी और एडिशनल सीपी मौके पर पहुंचे। शवों को घायलों समेत अस्पताल पहुंचाया गया।

यह दर्दनाक हादसा बेंगलुरु में आउटर रिंग रोड के नागवारा के पास हुआ। घटना के समय एक ही परिवार के दंपति अपने 2 बच्चों के साथ एक ही बाइक पर सवार थे। परिवार बेंगलुरु हेब्बल की ओर जा रहे थे, कि तभी मेट्रो का पिलर ओवरलोड होकर बाइक पर जा गिरा। हादसे में पीछे बैठे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद दोनो को आल्टिस अस्पताल में रेफर किया गया, जहां मां और बेटे ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान तेजस्विनी और उनके ढाई साल के बेटे विहान के रूप में हुई है।

वहीं डीसीपी के मुताबिक हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ। मेट्रो का पिलर टूट कर गिर गया और एक बाइक उसकी चपेट में आ गई। बाइक पर 4 लोग सवार थे। उसे लोहित नाम का शख्स चला रहा था, जबकि उसकी पत्नी तेजस्विनी और दो जुड़वां बच्चे एक बेटा और बेटी उस पर सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल तेजस्विनी और विहान की मौत हो गई।

 

Share This:

Tags: banglore banglore metro banglore metro accident banglore metro news banglore metro pillar collapsed banglore news METRO PILLAR COLLAPSED mother son dead under metro pillar
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.