Saturday, July 27, 2024
HomeदुनियाMoscow attack : रुस पर कैसे हुआ आतंकवादी हमला, क्रेमलिन ने दिया...

Moscow attack : रुस पर कैसे हुआ आतंकवादी हमला, क्रेमलिन ने दिया बयान

Moscow attack : रूस के मॉस्को क्षेत्र के क्रास्नोगोसर्क स्थित क्रोकस सिटी हॉल (कॉन्सर्ट हॉल) में शुक्रवार यानी 22 मार्च की शाम अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस आतंकी हमले में कई लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में 70 लोगों की मौत हुई है, जबकि 115 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि हमले को 5 आतंकियों ने अंजाम दिया है। रूस ने गोलीबारी की घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है।

आतंकवादियों ने लोगों पर की अंधाधुंध गोलीबारी

दरअसल, मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई। हमले के बाद विशेष पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं, क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन को हमले में बारे पूरी जानकारी दी गई है। यह हमला तब हुआ जब रूसी रॉक बैंड पिकनिक के प्रदर्शन के लिए भीड़ जमा हुई थी।

अमेरिकी खुफिया एंजेसियों ने दी थी जानकारी

अमेरिकी खुफिया जानकारी के अनुसार, इस्लामिक स्टेट और खास तौर से इसकी अफगान शाखा, जिसे खुरासान मॉड्यूल या ISIS-K के नाम से जाना जाता है, उसने ली है। इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISIS-K), जिसका नाम ईरान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्से वाले क्षेत्र के पुराने शब्द पर रखा गया है। वो पहले भी कई घटनाओं का अंजाम दे चुका है। 2021 में जब अमेरिका ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अपने सैनिकों को निकालने का फैसला किया, तब काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो आत्मघाती हमले हुए थे। इन हमलों में अमेरिकी मरीन कमांडो समेत कम से कम 60 लोगों की मौत हुई थी। पांच अमेरिकी सैनिकों समेत 100 से ज्यादा लोगों के घायल हुए थे।

पुतिन की वजह से नहीं हो रही इस महिला की शादी , लगवाए सड़कों पर बैनर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular