तेलंगाना : 100 से अधिक लोगो ने घर में घुस किया महिला डॉक्टर को अगवा

0
286
telengana
telengana

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला डॉक्टर को 100 से अधिक लोगो ने घर में घुस कर अगवा कर लिया। आरोपियों ने महिला डॉक्टर के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया। घर में काफी तोड़ फोड़ की खबर भी सामने आई है। यह घटना तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के आदिबाटला इलाके की है। यहां दिनदहाड़े 24 वर्षीय महिला डॉक्टर का जबरन अपहरण कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, अपहरण के लिए 100 से भी अधिक लोगों ने महिला के घर में घुसकर तोड़- फोड की और परिवार वालो पर भी धावा बोल दिया।

 

100 युवक घुसे युवती के घर

आरोपियों ने महिला डॉक्टर के माता-पिता और अन्य सदस्यों पर हमला किया ओर उनके सामने ही उनकी बेटी को जबरन उठा के ले गए। महिला की पहचान वैशाली नाम से की गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस घटना की एक वीडियो काफी वायरल हो गई है। वीडियो में युवकों को महिला के परिजनों को पीटते देखा जा सकता है। यह घटना शुक्रवार को राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय के तहत आदिबातला इलाके में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

 

आरोपियों की छानबीन जारी

प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश बागवाथ ने एक बयान में कहा,”हत्या के प्रयास और अपहरण के आरोप में अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छह घंटे के भीतर महिला को बचा लिया गया। मुख्य आरोपी नवीन रेड्डी चाय की दुकानों की एक श्रृंखला का प्रमोटर है। उसने पुलिस को बताया कि वे पहले ही शादी कर चुके हैं, लेकिन लड़की के माता-पिता ने उसको डॉक्टर बनने के बाद अपना विचार बदल दिया। जिस कारण उसने ये कदम उठाया।