TMKOC: मोनिका भदौरिया ने खोला मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने का राज, बोलीं- ‘उसे इतना टॉर्चर किया गया होगा…’

0
351
TMKOC

TMKOC: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। बीते कुछ महीनों में शो के कई एक्टर शो छोड़ के जा चुके है और आए दिन प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहें हैं। शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर ने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाया था, जिसके बाद शो मों बावरी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने भी प्रोड्यूसर पर कई आरोप लगाए इसके अलावा बाकी कई कलाकार जो शो छोड़ चुके है वो भी असित के खिलाफ कई बातें करते नजर आए।  ऐसे में असित कुमार मोदी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया का एक और बयान सामने आया है, जिसमें वह शो में बबीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने की वजह बताई हैं।

has munmun dutta quit taarak mehta ka ooltah chashmah actress goes missing from shoot since many days- 'बबीता जी' मुनमुन दत्ता ने छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'? कई दिनों से शूट

मुनमुन दत्ता ने छोड़ा TMKOC

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने मुनमुन दत्ता के छोड़ने की वजह बताई। एक्ट्रेस कहा ‘कि उसने खुद शो नहीं छोड़ा होगा बल्कि उसे इतना टॉर्चर किया गया होगा कि वह छोड़ने पर मजबूर हो गई होगी। जब वे इस तरह टॉर्चर करते हैं तो लोग काम पर आना छोड़ देते हैं और फिर उन्हें बुलाकर मामला सुलझाने की कोशिश की जाती है।  मोनिका ने कहा कि मुनमुन और असित मोदी के बीच काफी बहस होती थी और बहस होने के चलते मुनमुन कई बार सेट छोड़कर जा चुकी है’।

TMKOC की मोनिका भदौरिया ने किया खुलासा, मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी का असित मोदी से सेट पर बहुत झगड़ा होता था | TMKOC's Monika Bhadauria revealed, Munmun Dutta aka Babita ji

मोनिका ने असित पर लगाया आरोप

मोनिका ने असित के बर्ताव को लेकर आगे कहा कि ‘वो महिलाओं को अहमियत नहीं देते। मोनिका ने आरोप लगाया कि असित मेल कास्ट की शूटिंग पहले खत्म करने की कोशिश करते हैं और उन्हें महिलाओं से ज्यादा पेमेंट की जाती है। भले महिला और पुरुष दोनों का काम एक हो लेकिन महिलाओं को कम पैसे देते हैं और उनका गलत फायदा उठाते हैं। मोनिका ने आगे कहा कि शो के प्रोड्यूसर इस तरह की गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं जो वो खुद बता भी नहीं सकती’।