Mohammed Shami की पूर्व पत्नी ने लगाया आरोप, बोलीं- ‘बेटी के पासपोर्ट पर नहीं किया साइन..’

0
470
Mohammed Shami

Mohammed Shami की पर्सनल लाइफ एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल, शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने उन पर एक बार फिर से कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का पासपोर्ट एक्सपायर हो गया है। नए पासपोर्ट के लिए शमी का साइन करना जरूरी हैं। इसलिए वह उनसे मिलने गई थी, लेकिन शमी ने साइन नहीं किया। गौरतलब है कि हाल ही में मोहम्मद शमी ने हाल ही में बेटी आयरा से मुलाकात की थी। वे बेटी से मिलने के बाद काफी भावुक हो गए थे। उन्होनें शॉपिंग भी करायी थी लेकिन अब हसीन ने शमी पर पलटवार किया है।

हसीन जहां ने शमी पर एक बार फिर से लगाए गंभीर आरोप

हसीन जहां ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘यह सिर्फ दिखावा है। मेरी बेटी का पासपोर्ट एक्सपायर हो गया है और नए पासपोर्ट के लिए शमी के हस्ताक्षर जरूरी हैं। इसलिए वह अपने पिता से मिलने गई थी, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए। वह अपनी बेटी को लेकर शॉपिंग मॉल गए, जिस कंपनी का वो ऐड करते हैं, उसे वहां ले गए। शमी को वहां से कछ भी खरीदने पर पैसे नहीं देने पड़ते। मेरी बेटी को एक गिटार और कैमरा चाहिए था लेकिन उन्होंने उसे वह सामान नहीं दिलाया।’

बेटी से मिल भावूक हो गए थे Mohammed Shami

बता दें कि हाल ही में मोहम्मद शमी अपनी बेटी से मिले थे। शमी ने अपनी बेटी से जमकर शॉपिंग भी कराई थी। इस दौरान वह जूते और कपड़े खरीदे थे। गौरतलब है कि हसीन जहां इससे पहले मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा चुकी हैं। लेकिन शमी ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया था। शमी की पत्नी ने याचिका में आरोप लगाया है कि शमी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर थे और वह उन्हें दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया करते थे।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN Test Series: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी Mohammed Shami की वापसी, गांगुली ने अपने बयान से चौंकाया