Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeभारतPaper Leak के मामलों के बीच एक्शन में मोदी सरकार, नए कानून...

Paper Leak के मामलों के बीच एक्शन में मोदी सरकार, नए कानून में कड़े प्रावधान

Paper Leak : देश में बढ़ती पेपर लीक के घटनाओं को लेकर केंद सरकार ने पेपर लीक से जुड़े कानून की अधिसूचना जारी करते हुए सख्त कारवाई शुरू कर दिया है। देश में पिछले कुछ सालों में बढ़ती पेपर लीक के मामले छात्रों के भविष्य के लिए खतरा बनते जा रहा है। हाल ही में देश भर में हुए NEET और UGC-NET के पेपर लीक ने देशभर के छात्रों को उग्र कर दिया हैं। इस मामले में लेकर लगातार छात्रों का विरोध – प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें : UGC ने 108 यूनिवर्सिटीज को डिफॉल्टर घोषित किया, देखिए पूरी लिस्ट

एक्शन मोड में मोदी सरकार

अब सरकार भी अपने ऐक्शन मोड में आ गई हैं। केंद्र सरकार भी अब इस मामले से निपटने के लिए कुछ कानून संसद में पारित करवाया हैं। शिक्षा मंत्रालय ने NET की परीक्षा एग्जाम से एक दिन पहले ही कैंसिल कर दिया था। जिसके कारण सभी विद्यार्थी इसका जिम्मेदार एग्जाम करवाने वाली कंपनी NTA को मान रही हैं। इन सभी मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार बीती रात ऐक्शन मोड में आ गयी और आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य प्रवेश परीक्षाओं में गड़बड़ी और धांधली को खत्म करने के लिए एक सख्त कानून को अधिसूचित किया।

Paper Leak

इस कानून के तहत जो लोग पेपर लीक जैसी अपराधों में शामिल है या होते है। उन्हें एक बड़ी आपराधिक घटना मानते हुए सख्त दंड दिया जाएगा। जिसमें अधिकतम 10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना शामिल है।

Paper Leak

ये कानून राज्यसभा और लोकसभा में हो चुका है पारित

सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 को अधिसूचित किया गया है, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा मंजूरी दिए जाने के चार महीने बाद 21 जून को लागू हुआ। यह कानून 9 फरवरी को राज्यसभा से पारित हो गया था। इसे 6 फरवरी को लोकसभा में पारित किया गया। इसे 12 फरवरी को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली। इस कानून के दायरे में UPSC, कर्मचारी चयन आयोग (SSC), रेलवे, बैंकिंग भर्ती परीक्षाएं और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित परीक्षाएं आती हैं। शिक्षा मंत्री ने पेपर लीक को एनटीए की संस्थागत विफलता बताया है।

उन्होंने कहा कि मामले में विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है, जो एनटीए में सुधार की सिफारिश करेगी। नीट-यूजी 2024 परीक्षा में कथित पेपर लीक के तार गुजरात और बिहार से जुड़े हैं। SIT टीम इस मामले से जुड़े सभी अपराधी को लगातार छापेमारी कर पकड़ने में लगी है। इस आरोप में SIT टीम को अभी तक एक मेडिकल अभ्यर्थी सहित बिहार में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मोदी और अमित शाह के गढ़ कहे जाने वाली गुजरात के गोदरा से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, इनके पास से 2 करोड़ 3 लाख के चेक, इलेक्ट्रानिक डिवाइस मिले हैं।

UGC-NET परीक्षा को भी हाल ही में किया गया है रद्द

गौरतलब है कि इससे पहले शिक्षा मंत्रालय ने UGC-NET परीक्षा को भी रद्द करने का ऐलान कर दिया हैं। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि UGC-NET की परीक्षा दोबारा नये सिरे से आयोजित किया जाएगा। सरकार के मुताबिक इस परीक्षा में बड़ी मात्रा में गड़बड़ी हुई हैं। शिक्षा मंत्रालय ने इसकी जांच सीबीआई को सौप दी हैं। इस परीक्षा को रद्दे करने के पीछे के कारणों की बात करें तो शिक्षा विभाग ने बताया कि 19 जून, 2024 को, यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (यूजीसी) को परीक्षा के बारे में गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर से कुछ जानकारी मिली हैं।

ये भी पढ़ें : UGC ने अब विश्विधालयों को दी साल में दो बार एडमिशन लेने की अनुमति, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

जिसमे ये बताया गया था की इस परीक्षा में गड़बड़ी हुई है। लेकिन जानकारी देने वाले ने साफतौर पर ये भी नहीं बताया कि इसका पेपर लीक हुआ हैं। हांलांकि ऐसे आरोप NET की परीक्षा को लेकर बीते दिन से स्टूडेंट्स की ओर से लगाए जा रहे थे। शिक्षा मंत्रालय ने इसलिए यह फैसला किया है कि यूजीसी-नेट जून 2024- परीक्षा रद्द कर दी जाए। अब शिक्षा मंत्रालय नए सिरे से परीक्षा आयोजित करेगा। शिक्षा मंत्रालय के ओर से जारी बयान में ये कहा गया है कि “नीट (यूजी) परीक्षा-2024 से संबंधित मामले में ग्रेस मार्क्स से संबंधित मुद्दे को पहले ही पूरी तरह से सुलझा लिया गया है। इस परीक्षा के गड़बड़ी की सुचना पटना बिहार से आया था। जहा कुछ अनियमितताओं के संबंध में आर्थिक अपराध इकाई के लिए बिहार सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

पेपर लीक को लेकर मोदी सरकार पर विपक्ष लगातार साध रहा निशाना

सरकार परीक्षाओं की पवित्रता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आपको बता के देश मे परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष भी लगाता केंद्र की मोदी सरकार को घेर रहा है और कई सवाल कर रहा है। विपक्ष का कहाना है कि मोदी सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खेल रही है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रसवार्ता कर पेपेर लीक और परीक्षाओं के रिजल्टस में गड़बड़ी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा. राहुल गांधी ने कहा कि हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।

साथ ही राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा जा रहा था कि इजराइल और गाजा की लड़ाई को भी नरेंद्र मोदी ने रोक दिया था। लेकिन किसी न किसी कारण में हिन्दुस्तान में जो पेपर लीक हो रहे हैं उन्हें नरेंद्र मोदी नहीं रोक पा रहे है। इस तरह कांग्रेस के साथ ही अन्य विपक्षी पार्टियां भी मोदी सरकार पर पेपर लीक के मामले को लेकर लगातार निशाना साध रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular