Boiling Milk : दूध उबलकर चूल्हे पर गिरना शुभ या अशुभ, इसको लेकर क्या है मान्यता ?

0
1014
Boiling Milk

Boiling Milk: हमारे रोजमर्रा के जीवन में ऐसी बहुत सारी घटनाएं होती हैं जिन्हें हम वास्तु शास्त्र का हिस्सा मानते हैं। इन घटनाओं के होने के बाद उन्हें कुछ शुभ या अशुभ होने का संकेत माना जाता है। ऐसी ही एक घटना की आज हम बात करने वाले हैं जिसे वास्तु शास्त्र के हिसाब से अपशकुन माना जाता है।

ऐसे आधुनिक जमाने में भी आज भी अगर किसी घर मे दूध उबल जाता है तो यही माना जाता है कि जरुर कुछ अपशकुन होने वाला है। दूध उबलने को एक दोष माना जाता है। तो आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

What Is the Boiling Point of Milk?

दूध का उबलना शुभ या फिर अशुभ ? 

दूध चंद्रमा का कारक है और अग्नि मंगल का कारक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगल और चंद्रमा एक-दूसरे के विपरीत ग्रह हैं। जब भी गैस पर दूध उबलता है तो इसे दोनों विपरीत ग्रहों का आपस मे टकराना माना जाता है। यही कारण है कि दूध उबलने को अशुभ संकेत माना जाता है।

ये भी पढ़ें :  Cats in Jyotish Shashtra: क्यों बिल्ली को माना जाता है अशुभ, इसके धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक कारण भी

दूध उबलने के अशुभ संकेत | Boiling Milk

कई बार आप गैस के पास खङे होते हैं और आपके सामने ही अचानक दूध उबल जाए तो इसे माँ अन्नपूर्णा का अपमान समझा जाता है। यह आर्थिक हानि का संकेत हो सकता है।

अगर आप किसी शुभ काम के लिए घर से कहीं बाहर जा रहे हैं और अचानक दूध उबलकर गिर जाए तो इसे अपशकुन समझा जाता है।

कई बार लगातार हर रोज दूध उबलकर गिरता है तो यह आपके परिवार के किसी सदस्य की बीमारी का संकेत हो सकता है।