Anant-Radhika Engagement Party: अनंत-राधिका के सगाई पार्टी में मीका सिंह ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू, ये सितारे भी हुए शामिल

0
362
Anant-Radhika Engagement Party
Anant-Radhika Engagement Party

Anant-Radhika Engagement Party: फेमस बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने सगाई कर ली है। दरअसल, बीते दिन दोनों ने राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में सगाई रचाई है। वहीं इसके बाद अंबानी के घर एंटीलिया हाउस में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज सितारें भी शामिल हुए। इस दौरान अनंत और राधिका का स्वागत करने के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मीका सिंह भी पहुंचे, जिन्होंने अपने गानों पर अनंत का डांस भी करवाया।

 

मीका सिंह ने परफॉर्मेंस के लिए ली मोटी रकम
सगाई के बाद एंटीलिया हाउस पहुंचने पर अनंत और राधिका का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मीका सिंह ने अपने सुर का जादू बिखेरा और राधिका और अनंत को डांस भी करवाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं कुछ खबरों की मानें तो इस छोटे से परफॉर्मेंस के लिए मीका सिंह ने काफी मोटी रकम वसूल की है। बता दें कि मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 10 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए मीका सिंह ने 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

 

शाहरुख और सलमान खान भी आए नजर
अंबानी की इस स्टार स्टडेड पार्टी में तमाम दिग्गज सितारों ने शिरकत की। वहीं इस दौरान बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और भाईजान यानी सलमान खान भी अनंत और राधिका को बधाई देने पहुंचे। इसके अलावा इस पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर भी नजर आए। वहीं कपल के सगाई पार्टी में देर रात तक जमकर मस्ती और हंगामा हुआ, जिसकी वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।