IND vs AUS: बीच मैदान Virat Kohli ने स्टोइनिस को मारी टक्कर, जानें इसकी वजह, देखें Video

0
424
Virat Kohli vs Marcus Stoinis

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के घरेलु वर्चस्व पर तगड़ा प्रहार किया है। तीसरे और निर्णायक वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को पांच गेंद शेष रहते 21 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। यह भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने कुल आठवीं और भारतीय धरती पर छठी वनडे सीरीज जीती है। इस मैच में कई विवादित पल भी देखने को मिले जब दो स्टार खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। दरअसल, दिग्गल बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस मैच के दौरान आपस में  भीड़ गए।

ind vs aus 3rd odi
ind vs aus 3rd odi

आपस में भिड़े कोहली और स्टोइनिस

भारतीय पारी के 21वें ओवर में जब ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस क्रीज की ओर बढ़ रहे थे, तब विराट कोहली और उनमें टक्कर हो गई। इसके बाद स्टोइनिस दूसरी ओर देखने लगे और कोहली ने उन्हें घूरकर देखा। दोनों के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिली। आईपीएल में कोहली और स्टोइनिस एक ही टीम (RCB) से खेल चुके हैं।

भारत को मिली 21 रनों से हार

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 26 घरेलू सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया को यह पहली हार मिली है। वहीं चार साल बाद भारत अपने घरेलू पिच पर ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारा है। तीनों वनडे मिलाकर 194 रन बनाने वाले मिचेल मार्श मैन ऑफ द सीरीज बने। वहीं एडम जैम्पा को तीसरे वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया 248 रन पर सिमट गई और मुकाबला गंवा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले को 21 रन से जीतकर सीरीज पर 2-1  से कब्जा किया।