South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. दिल्ली
  3. MCD चुनाव 2022 : ‘आप’ ने जारी किया घोषणापत्र, दिल्ली के वोटर्स को लुभाने के लिए केजरीवाल ने किये 10 वायदे
 MCD चुनाव 2022 : ‘आप’ ने जारी किया घोषणापत्र, दिल्ली के वोटर्स को लुभाने के लिए केजरीवाल ने किये 10 वायदे
दिल्ली राजनीति

MCD चुनाव 2022 : ‘आप’ ने जारी किया घोषणापत्र, दिल्ली के वोटर्स को लुभाने के लिए केजरीवाल ने किये 10 वायदे

by Ravinder Kumar November 11, 2022

 केजरीवाल ने ‘आप’ मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एमसीडी के लिए ‘केजरीवाल की दस गारंटी’ दी हैं। दिल्ली के 250 वार्ड वाले निगम के लिए चार दिसंबर को चुनाव होगा और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों के लिए शुक्रवार को ‘आप’ का घोषणापत्र जारी कर दिया। केजरीवाल ने ‘आप’ मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एमसीडी के लिए ‘केजरीवाल की दस गारंटी’ दी हैं।

सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को 4 दिसंबर को होने वाले एमसीडी चुनावों के लिए ‘आप’ की 10 गारंटियों की घोषणा की, जिसमें दिल्ली में तीनों लैंडफिल साइटों को साफ करना, नगर निगम में भ्रष्टाचार खत्म करना और निगम कर्मियों को समय पर सैलरी का भुगतान जैसी गारंटियां शामिल है।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी में अपने 15 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया, जबकि ‘आप’ हमेशा अपने वादों को पूरा करती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनाव में 20 से अधिक सीटें नहीं जीतेगी। दिल्ली के 250 वार्ड वाले निगम के लिए चार दिसंबर को चुनाव होगा और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

एमसीडी चुनाव के लिए ‘आप’ की 10 गारंटी

  1. दिल्ली को साफ और सुंदर बनाएंगे और कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे। कोई भी नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे।
  2. वसूली व्यवस्था को बंद करेंगे। एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। अवैध निर्माणों को पैनल्टी लेकर नियमित करेंगे।
  3. पार्किंग की समस्या का समाधान करेंगे।
  4. सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करेंगे।
  5. दिल्ली में सड़कें-गलियां बेहतर बनाएंगे।
  6. नगर निगम के सभी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों की हालत सुधारेंगे।
  7. नगर निगम के सभी पार्कों को संवारेंगे और दिल्ली को पार्कों की राजधानी बनाएंगे।
  8. कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और समय पर सैलरी देंगे।
  9. व्यापारियों के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया आसान करेंगे। इंस्पेक्टर राज भी खत्म करेंगे और भी समस्याओं से मुक्ति दिलाएंगे।
  10. रेहड़ी-पटरी वालों की समस्या का समाधान करने के लिए वेंडिंग जोन बनाकर लाइसेंस देंगे।

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि एमसीडी में इस बार भाजपा की 20 से भी कम सीटें आएंगी। यह बात मैं लिखकर दे सकता हूं।

केजरीवाल ने की दिल्लीवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि योगा रोकने वालों को वोट मत देना, बल्कि योग करवाने वालों को वोट देना। लड़ाई करने वालों को वोट मत देना, बल्कि स्कूल बनाने वालों को वोट देना, दिल्ली को रोकने वालों को वोट मत देना, बल्कि दिल्ली चलाने वालों को वोट देना।

7 दिसंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे

गौरतलब है कि दिल्ली में नगर निगम के 250 वार्ड के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव नए सिरे से परिसीमन के बाद यह पहला निकाय चुनाव होगा। यहां 04 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 07 दिसंबर को होगी। वहीं 14 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,46,73,847 है, जिनमें 79,86,705 पुरुष व 66,86,081 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। दिल्ली नगर निगम में कुल 250 वार्ड हैं।

इस बार मतदान केंद्रों की संख्या करीब 13,665 होगी, जबकि 2017 में मतदान केंद्रों की संख्या 13,138 थी। अधिकारियों के अनुसार इस चुनाव में किसी उम्मीदवार द्वारा खर्च की अधिकतम सीमा आठ लाख रुपये तय की गई है।

वर्ष 1958 में स्थापित एमसीडी को 2012 में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान तीन भागों में विभाजित किया गया था। हाल ही में तीनों नागरिक निकायों को मिलाकर फिर से एक कर दिया गया।

Share This:

Tags: AAP bjp Delhi MCD Election Delhi MCD Election 2022 delhi Politics
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.