Saturday, July 27, 2024
Homeभारतदिल्लीदिल्ली : MCD चुनाव तारीख की आज हो सकती है घोषणा,...

दिल्ली : MCD चुनाव तारीख की आज हो सकती है घोषणा, शाम 4 बजे प्रेस वार्ता

दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। राज्य चुनाव आयोग आज आगामी एमसीडी चुनावों का ऐलान कर सकता है। दरअसल, राज्य चुनाव आयोग द्वारा आज प्रेसवार्ता भी बुलाई गई है। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीति के गलियारों में हलचल भी इन दिनों काफी तेज है। भारतीय जनता पार्टी से लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य राजनीतिक दल जमकर नगर निगम चुनाव की तैयारियों में लगे हुए है। सूत्रों की माने तो इस साल दिसंबर के पहले या फिर दूसरे सप्ताह में दिल्ली नगर निगम चुनाव कराए जा सकते है।

 

आज शाम चार बजे प्रेस वार्ता

दिल्ली नगर निगम चुनाव में वैसे ही काफी देरी हो चुकी है लेकिन परिसीमन की प्रकिया पूरी हो जाने के बाद अब देर से ही सही पर दिल्ली नगर निगम चुनाव होने की संभावना बनी है । राज्य चुनाव आयोग आज दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। ये प्रेस वार्ता शाम चार बजे होगी जिसमे दिल्ली नगर निगम चुनाव होने की घोषणा किए जाने की बात कही जा रही है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव 8 दिसंबर से पहले संपन्न कराए जा सकते हैं। बात अगर दिल्ली में वार्डो की संख्या की करें तो दिल्ली में अब वार्डो की संख्या घट गई है।

 

घट गई है वार्डो की संख्या

दिल्ली में जहां पहले 272 वार्ड थे पर दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद दिल्ली मे वार्डो की संख्या 250 कर दी गई है। इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी खूब देखने को मिल रही है। कांग्रेस पार्टी ने वार्डो की संख्या घटाए जाने का विरोध भी किया है। दिल्ली के 250 वार्ड में दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। बता दे कि दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी जमकर एकदूसरे पर निशाना साध रहे हैं। दिल्ली एमसीडी में इस समय भाजपा काबिज़ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular