आज रखा जाएगा Masik Shivratri का व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

0
374
Masik Shivratri 2023
Masik Shivratri 2023

Masik Shivratri 2023 : हिन्दू धर्म में शिवरात्रि के व्रत का बहुत ज्यादा महत्त्व हैं। माना जाता है कि माहदेव का व्रत रखने से बड़ी से बड़ी परेशानी का हल मिलता है। 20 जनवरी को देशभर में धूम-धाम से माघ माह की मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस पावन दिन भगवान शिव (Masik Shivratri 2023) की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। साथ ही शिवलिंग पर जल और दूध में चढ़ाया जाता है।

शिवरात्रि के व्रत और पूजा की विधि

Image resized3 10

शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का जल व दूध से अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता हैं। साथ ही भोलेनाथ को माला, फूल, दीप-धूप, चंदन, धतुरा, नैवेद्य और अक्षत् अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा जनेऊ, बेलपत्र, शहद और भांग का भी भोग लगाए। उसके बाद शिव चालीसा, शिव रक्षा स्तोत्र और मासिक शिवरात्रि की व्रत (Masik Shivratri 2023) कथा का पाठ करें। ऐसा करने से भोलेनाथ अपने सभी भक्तों की इच्छा पूरी करते हैं।

माघ मासिक शिवरात्रि के व्रत में दिनभर केवल फलाहार का सेवन ही किया जाता है। व्रत (Masik Shivratri 2023) का पारण अगले दिन सुबह स्नान और शिवजी की पूजा-अर्चना करने के बाद होता है। बता दें कि व्रत का पारण करने के बाद ही व्रत पूर्ण होता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

Image resized4 1

माघ कृष्ण चतुर्दशी तिथि का आरंभ 20 जनवरी की सुबह 09:59 से होगा, जिसका समापन अगले दिन 21 जनवरी की सुबह 06:17 पर होगा। हालांकि भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri 2023) आज 20 जनवरी की रात 12:05 से लेकर देर रात 12:59 तक है। इस समय शिव जी के मंत्र का जाप करने से और घी के दीपक से भगवान की आरती करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।